हरियाणा में आज बारिश-ओलावृष्टि की संभावना:6 जिलों में ओरेंज, 16 में यलो अलर्ट; 40–60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी हवा

हरियाणा में मौसम विभाग ने आज (रविवार को) पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। उत्तरी हरियाणा के इलाकों अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज हवा के साथ-साथ ओले गिरने की संभावना भी जताई गई है। इसके अलावा बाकि 16 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूरे हरियाणा में आज 40 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बारिश और तेज हवा के चलते फसलों को नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग ने बारिश की आशंका के चलते किसानों को सिंचाई व दवा का छिड़काव ना करने की सलाह दी है। वहीं, पिछले 24 घंटे में तापमान पर नजर डालें तो नूंह सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.7°C दर्ज किया गया, जबकि यमुनानगर (हथिनीकुंड) में करीब 30.3°C के साथ सबसे कम तापमान रिकॉर्ड हुआ। हरियाणा के प्रमुख शहरों का तापमान कल तक बारिश की स्थिति बनी रहेगी मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-एनसीआर सहित हरियाणा में भी अगले 2–3 दिन तक ऐसे हालात बने रह सकते हैं। 30 मार्च को भी प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम खराब रहेगा। खासकर उत्तरी और पूर्वी जिलों में बारिश और तेज हवाओं का प्रभाव अधिक रहेगा। इसके बाद 31 मार्च से मौसम साफ होने लगेगा। बारिश से तामपान गिरने की संभावना हरियाणा में तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर बना हुआ है, लेकिन मौसम बदलाव के चलते इसमें गिरावट की संभावना है। 28 मार्च को नूंह सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.7°C दर्ज किया गया। इसके अलावा भिवानी (34.4°C), महेंद्रगढ़ (34.2°C), चरखी दादरी (34.0°C) और हिसार (33.9°C) भी गर्म रहे। वहीं करनाल और सिरसा जैसे जिलों में तापमान 31–32°C के बीच रहा। मौसम विभाग के अनुसार बारिश और बादलों की वजह से अगले 48 घंटों में तापमान में 2–4°C तक गिरावट आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *