हरियाणा में आधे घंटे में दंपती का निधन:पत्नी की मौत का पता चला तो पति ने कुर्सी पर बैठे-बैठे प्राण त्यागे; ढोल-बाजे संग निकली अंतिम यात्रा

हरियाणा के रेवाड़ी में बुधवार को 30 मिनट के भीतर पति-पत्नी की मौत हो गई। पहले पत्नी ने दम तोड़ा। पति उसकी मौत का सदमा बर्दाश्त न कर सका और कुर्सी पर बैठे-बैठे की प्राण त्याग दिए। पत्नी की उम्र 90 और पति की उम्र 93 साल थी। दंपती की लंबी उम्र और चौथी पीढ़ी तक का चेहरा देखने की वजह से परिजनों ने ढोल-बाजों के साथ उनकी अंतिम यात्रा निकाली। इस दौरान अर्थी को भी रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। इसके बाद एक ही चिता पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पत्नी ने कमरे में, पति ने बाहर दम तोड़ा… बेटा बोला- एक-दूसरे के बहुत प्रेम था
सुरजी देवी व दलीप सिंह की अंतिम यात्रा पर उनके बच्चों ने उन्हें भव्य विदाई दी। दोनों की अर्थियों को गुब्बारों से सजाया गया और शव यात्रा के आगे ढोल वाले चले। बेटे फूल सिंह ने कहा कि उनके माता-पिता भरा-पूरा परिवार छोड़कर गए हैं। जिस प्रकार से माता-पिता का एक-दूसरे प्रति प्रेम रहा है, उन्हें अंतिम विदाई भी इसी प्रकार से दी जानी चाहिए थी। फतेहाबाद में भी आधे घंटे में हुआ था दंपती का निधन
करीब 2 हफ्ते पहले फतेहाबाद में भी दंपती का आधे घंटे के भीतर निधन हो गया था। पहले पति ममता(48) का निधन हुआ। ममता लंबे समय से लिवर संबंधी बीमारी से जूझ रही थीं। उनका लिवर डैमेज हो गया था। जब ममता की मौत का पता चला तो पति राजकुमार (53) ने भी प्राण त्याग दिए। राजकुमार बिजली निगम में लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) थे। दोनों की 25 साल पहले इनकी शादी हुई थी। उनके दो लड़के हैं, जो पढ़ रहे हैं। इनमें एक 20 साल और दूसरा 18 साल का है (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *