हरियाणा में कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम में हंगामा:कार्यकर्ता बोला- बराला के सपोर्ट से जीते विधायक; समर्थकों ने मंच से खींच धक्कामुक्की की

हरियाणा के फतेहाबाद में मंगलवार को कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में हंगामा हो गया। यहां कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान हुड्‌डा और सैलजा गुट के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया है कि कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता हरपाल सिंह बुडानिया ने आरोप लगाया था कि विधायक परमवीर सिंह भाजपा नेता सुभाष बराला की मदद से चुनाव जीते हैं। उनके इस बयान से विधायक के समर्थक भड़क गए थे। उन्होंने हरपाल को मंच से खींचा और धक्कामुक्की की। बात यहीं नहीं रुकी। जब कार्यकर्ता शांत नहीं हुए तो कार्यक्रम में आई पर्यवेक्षकों की टीम को बिना बातचीत के लौटना पड़ा। अंत में हरपाल सिंह ने अपने साथ मारपीट का आरोप का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत भी दी है। 4 पॉइंट्स में जानिए पूरा मामला… कार्यक्रम के बाद हरपाल सिंह ने ये बातें बताईं… जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर रही कांग्रेस
बता दें कि कांग्रेस ने देशभर में संगठन सृजन अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत राज्यों के हर जिले में अध्यक्ष नियुक्त किए जाने हैं। इसके लिए पार्टी हाईकमान ने हरियाणा के हर जिले के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। साथ ही प्रदेश कांग्रेस ने भी ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं। ये ऑब्जर्वर तहसील और पंचायत स्तर पर जाकर दावेदारों के फीडबैक ले रहे हैं। इनमें से जो दावेदार मानकों में फिट बैठेगा, उसे ही पार्टी की ओर से जिलाध्यक्ष बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *