हरियाणा में कोहरे के साथ कोल्ड-डे का अलर्ट:10 जिलों में विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रहेगी; 5°C तक गिर सकता है तापमान

हरियाणा में कड़ाके की ठंड का आगाज हो चुका है। मौसम विभाग (IMD) ने और शीत लहर को लेकर प्रदेश के कई जिलों के लिए यलो और ओरेंज अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी और उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के कारण अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट आने की संभावना है। दिन का तापमान भी गिरेगा। मौसम विभाग ने विशेष रूप से 16 जिलों को लेकर सावधानी बरतने को कहा है। कोहरे और शीत लहर को लेकर सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, पानीपत और सोनीपत जिले में ओरेंज अलर्ट है। वहीं 12 जिलों, जिसमें पंचकूला, यमुनानगर, भिवानी, रोहतक, चरखीदादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल, फरीदाबाद में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम को लेकर 3 बड़े अपडेट… न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट
प्रदेश में न्यूनतम तापमान सबसे कम तापमान नारनौल में दर्ज किया गया, जहां पारा गिरकर 5.5°C तक पहुंच गया। हिसार में भी कड़ाके की ठंड रही और न्यूनतम तापमान 6.2°C रिकॉर्ड किया गया। राज्य के अधिकांश जिलों में रात का औसत तापमान 6°C से 9°C के बीच बना हुआ है। वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो दिन के समय भी धूप में ज्यादा गर्मी नहीं रही। प्रदेश का अधिकतम तापमान 20°C से 22°C के बीच दर्ज किया गया। कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण दिन के तापमान में भी सामान्य से 2-3 डिग्री की गिरावट देखी गई है। एक्सपर्ट व्यू: क्यों बढ़ रही है ठंड?
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) सक्रिय है। इसके असर से पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है। वहां से आ रही सीधी ठंडी हवाओं ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है। 28 दिसंबर के बाद एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिससे बादल छा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *