हरियाणा में सांसद खेल महोत्सव से पहले सांसदों के बीच ही प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई है। इसमें लोकसभा कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल सबसे आगे हैं, जबकि फरीदाबाद से केंद्रीय मंत्री कंवरपाल गुर्जर (389 रजिस्ट्रेशन) सबसे पीछे चल रहे हैं। नवीन जिंदल ने अब तक 2 लाख 11 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन करवाए हैं। उधर, फरीदाबाद से केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के संसदीय क्षेत्र में अभी तक 387 युवाओं ने ही अपना रजिस्ट्रेशन खेल महोत्सव के लिए कराया है। इसी तरह कांग्रेस की सांसद कुमारी सैलजा प्रदेश में दूसरे नंबर पर हैं। कुमारी सैलजा के संसदीय क्षेत्र से 10 हजार 178 रजिस्ट्रेशन खेल महोत्सव के लिए करवाए। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल पांचवें स्थान पर गुरुग्राम से राव इंद्रजीत के क्षेत्र से 404, कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी के क्षेत्र सोनीपत से 459, रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा के क्षेत्र से 590 अंबाला से कांग्रेस सांसद वरुण मुलाना के आरक्षित क्षेत्र से 697 रजिस्ट्रेशन अब तक हुए हैं। वहीं केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल भी करनाल से 1104 रजिस्ट्रेशन तक ही सिमट कर रह गए। हालांकि वे पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। कांग्रेस सांसद प्रदेश में तीसरे स्थान पर भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मवीर सिंह 1528 रजिस्ट्रेशन पर चल रहे हैं। हिसार से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश (JP) 1957 के साथ प्रदेश में तीसरे स्थान पर हैं। कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल 2 लाख 11 हजार रजिस्ट्रेशन के साथ हरियाणा में नंबर वन स्थान पर हैं। देश में टॉप 10 में शामिल सांसद खेल महोत्सव में नवीन जिंदल टॉप 10 में शामिल हो गए हैं। टॉप 10 में छत्तीसगढ़ (दुर्ग) , महाराष्ट्र, गुजरात (राज्यसभा), राजस्थान, गुजरात (पाटन), उत्तर प्रदेश, गुजरात (वडोदरा), राजस्थान (पाली), छत्तीसगढ़ (राजनांदगांव) और हरियाणा (कुरुक्षेत्र) शामिल है। सांसद खेल महोत्सव के दौरान नवीन जिंदल पोलो का एक डेमोंस्ट्रेशन मैच भी करवाने जा रहे हैं। सांसद ने अपने कुरुक्षेत्र फॉर्म हाउस पर पोलो ग्राउंड तैयार करवाया है। जानिए क्या है सांसद खेल महोत्सव सांसद खेल महोत्सव एक खेल प्रतियोगिता है। जिसे विभिन्न सांसद अपने संसदीय क्षेत्रों में आयोजित करते हैं। इसका मकसद युवाओं को खेलों के माध्यम से जोड़ना, स्थानीय प्रतिभाओं को आगे लाना और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है। इस खेल महोत्सव में कबड्डी, वॉलीबॉल, कुश्ती, क्रिकेट, एथलेटिक्स और बैडमिंटन शामिल हैं। हालांकि अभी रजिस्ट्रेशन चल रहे है।