हरियाणा में टोल हुआ महंगा, ₹35 तक बढ़े:गुरुग्राम के बजघेड़ा टोल पर सिंगल ट्रिप के ₹225 देने होंगे; कैश में पेमेंट बंद, ऑनलाइन ही होगी

हरियाणा में नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर चलना आज से महंगा हो गया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने टोल रेट बढ़ा दिए हैं। सिंगल से डबल ट्रिप में 5 रुपए से 35 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर बजघेड़ा टोल प्लाजा सबसे महंगा है। यहां सिंगल ट्रिप के 225 रुपए देने होंगे। हिसार के चौधरीवास टोल प्लाजा पर कार ड्राइवरों को अब ₹5 और बाडोपट्टी टोल पर ₹10 अधिक चुकाने होंगे। वहीं करनाल के बसताड़ा टोल से गुजरने वाले वाहन चालकों को सिंगल जर्नी पर 5 से 30 रुपए एक्स्ट्रा देने होंगे। रेवाड़ी के गंगायचा टोल प्लाजा पर हैवी व्हीकल की डबल ट्रिप के 5 रुपए बढ़ाए गए हैं। 7 एक्सल तक के व्हीकल की बात करें तो इनमें 265 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा सबसे खास बात यह है कि टोल प्लाजा पर कैश में पेमेंट पूरी तरह बंद कर दी गई है। यानि अब वाहन चालक नगद में टोल का भुगतान नहीं कर पाएंगे। अब केवल ऑनलाइन पेमेंट ही स्वीकार की जाएगी। जानिए अलग-अलग टोल प्लाजा पर क्या रेट…. गुरुग्राम: घामडोज टोल गुरुग्राम: बजघेड़ा टोल करनाल: बसताड़ा टोल सिरसा: भावदीन टोल सिरसा: खुईयां मलकाना टोल रेवाड़ी: गंगायचा टोल हिसार: चौधरीवाल टोल हिसार: रामायण-मय्यड़ टोल हिसार: बाडोपट्‌टी टोल हिसार: लांधड़ी टोल यमुनानगर: माजरा टोल सोनीपत: मोहना टोल सोनीपत: झरोठी टोल सोनीपत: झिंझौली टोल रोहतक: मकड़ौली टोल रोहतक: चांदी टोल रोहतक: मदीना टोल कुरुक्षेत्र- थाना टोल महेंद्रगढ़: काठूवास झज्जर: रोहद टोल कैथल: थाना टोल ———————————- ये खबर भी पढ़ें…. हरियाणा में 1 अप्रैल से 4 बड़े बदलाव:कलेक्टर रेट 75% तक बढ़े, घर-जमीन महंगी, स्कूलों में छात्राओं को मिलेगा दूध; हाईवे पर टोल महंगा हरियाणा में 1 अप्रैल से 4 बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जो आम लोगों के लाइफ से जुड़े हैं। कलेक्टर रेट बढ़ने से प्रदेश में घर-जमीन-फ्लैट खरीदना महंगा होगा। सभी जिलों में 15 से 75% तक कलेक्टर रेट बढ़े हैं। सरकार का कहना है कि जिन इलाकों में बाजार मूल्य तेजी से बढ़ा और रजिस्ट्रियों की संख्या ज्यादा रही, वहां नए सिरे से मूल्यांकन कर दरें तय की गई हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *