हरियाणा समेत देशभर में आज होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में कोरड़ा मार होली खेली जा रही है। जगह-जगह डीजे लगाकर लोग नाच-गाकर होली मना रहे हैं। युवकों की टोलियां भी सड़कों पर घूम रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां देवर-भाभी ने कोरड़ा मार होली खेली तो वहीं सोनीपत की सोसाइटी में युवतियां डांस कर धूमधाम से होली सेलिब्रेट करती दिखीं। इसके अलावा गुरुग्राम के एक सेलिब्रेशन कार्यक्रम में हरियाणवी डांसर प्रांजल दहिया पहुंची। नूंह के राम मंदिर में महिलाओं ने पारंपारिक लठमार होली खेली। चंडीगढ़ में सीएम आवास सीएम सैनी ने कार्यकर्ताओं संग होली खेली। इसके साथ ही हरियाणा लोकभवन में भी होली सेलिब्रेशन प्रोग्राम हुआ, इसमें सीएम सैनी परिवार संग पहुंचे। वहीं, होली पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरियाणा पुलिस भी अलर्ट है। सड़कों पर जगह-जगह पुलिस की विशेष टीमें तैनात की गई हैं। पुलिस ने स्पष्ट रूप से कहा है कि हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। देखें होली सेलिब्रेशन के PHOTOS… होली सेलिब्रेशन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…