हरियाणा में नई रेल लाइन को मंजूरी:194 किलोमीटर लंबी, ₹5,983 करोड़ बजट, 5 जिलों से होकर निकलेगी; जमीन अधिग्रहण नहीं होगा

मोदी सरकार की कैबिनेट ने दिल्ली-अंबाला नई रेल लाइन की मंजूरी दे दी है। यह नई रेल लाइन दिल्ली से अंबाला के बीच बनेगी, जिसकी लंबाई 194 किलोमीटर होगी। इस परियोजना की लागत 5,983 करोड़ रुपए होगी। बीजेपी सरकार की ओर से इस नई रेल लाइन को सेना से लेकर सामान्य यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह परियोजना दिल्ली से जम्मू तक रणनीतिक लिहाज से महत्वपूर्ण होगी। हरियाणा में यह लाइन अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत से होकर गुजरेगी। 32 रेलवे स्टेशनों पर सुविधाओं को उन्नत किया जाएगा। इस परियोजना की सबसे खास बात यह है कि 4 वर्षों में इसे पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए बड़े पैमाने पर भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं होगी। मौजूदा रेल लाइन के साथ-साथ रेलवे की काफी जमीन इसके लिए इस्तेमाल होगी। अब जानिये… क्या होगी पूरी परियोजना, क्या फायदे होंगे नई रेल लाइन पर 29 पुलों का निर्माण होगाः इस दिल्ली-अंबाला रेल परियोजना के तहत एक मुख्य पुल और 28 अन्य पुलों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही रास्ते में पड़ने वाले पुराने पुलों का पुनर्निर्माण भी करना होगा। परियोजना पूरी होने के बाद 43 करोड़ किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन रुकेगा। दिल्ली से पंजाब तक कनेक्टिविटी बढ़ेगीः परियोजना पूरी होने के बाद दिल्ली से पंजाब और आगे जम्मू तक कनेक्टिविटी में सुधार होगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, रणनीतिक लिहाज से यह जरूरी भी है। ये मल्टी-ट्रैकिंग रेलवे ट्रैफिक करने और भीड़भाड़ को कम करेगी। साउथ ब्लॉक की कैबिनेट में मिली मंजूरी: यह परियोजना उन परियोजनाओं में से एक थी, जिन्हें प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में साउथ ब्लॉक कार्यालय में हुई पिछली कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी गई थी। इससे पहले कि सरकार ने औपनिवेशिक काल के परिसरों को खाली कर दिया और सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन में स्थानांतरित हो गई। दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे भी इसी साल तैयार होगा
दिल्ली–कटरा एक्सप्रेस-वे इसी साल मार्च तक पूरा करने का टारगेट है। यह ग्रीनफील्ड, हाई-स्पीड राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व जम्मू-कश्मीर को जोड़ने वाले 6-लेन हाईवे की लंबाई 670 किलोमीटर है। इसमें से 158 किलोमीटर हिस्सा हरियाणा में पड़ता है। इसका काम लगभग पूरा हो चुका है। इससे दिल्ली से कटरा 6 घंटे में पहुंचा जा सकेगा। हरियाणा में ये प्रमुख रेल परियोजनाएं चल रहीं… ————— ये खबर भी पढ़ें… हरियाणा आर्बिटल रेल कॉरिडोर का निर्माण प्रक्रिया तेज:2026 तक पूरा होने की उम्मीद; 160 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन हरियाणा में सोनीपत से पलवल तक बनने वाले हरियाणा आर्बिटल रेल कॉरिडोर (Haryana Orbital Rail Corridor – HORC) के निर्माण कार्य ने गति पकड़ ली है। किसानों और सरकार के बीच जमीन के रेट को लेकर चला आ रहा विवाद पूरी तरह खत्म हो चुका है, जिसके बाद बची हुई जमीन के अधिग्रहण के लिए गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *