फरीदाबाद में पूर्व विधायक आनंद कौशिक का बुधवार को निधन हो गया। 75 वर्ष की आयु में उन्होंने सेक्टर-9 स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुनकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उनके घर पहुंच रहे हैं। गुरुवार को सेक्टर- 9 के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। आनंद की गिनती इंदिरा और राजीव गांधी के करीबियों में होती थी। गांधी परिवार ने उन्हें 1997 में हरियाणा प्रदेश का महासचिव बना दिया था।
इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…