हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS की जिम्मेदारी बदली:CMO से साकेत की छुट्टी, करनाल के DC बदले; 14 दिन में दूसरी बार बदलाव

हरियाणा सरकार ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 IAS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। जारी आदेशों के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों को उनके वर्तमान कार्यभार के साथ अतिरिक्त विभागों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है, जबकि कुछ जिलों में उपायुक्त (DC) स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने अतिरिक्त प्रधान सचिव साकेत कुमार को हटाया और अजय कुमार को उप प्रधान सचिव बनाया। करनाल के डीसी उत्तम सिंह गुरुग्राम के नए डीसी होंगे। गुरुग्राम के डीसी अजय कुमार सीएम के डिप्टी प्रिंसिपल सेक्रेटरी बनाए गए है। सरकार ने 13 दिन पहले ही 21 IAS और 42 HCS अफसरों के ट्रांसफर किए थे। गीता भारती को हिसार मंडल का कमिश्नर बनाया गया था, जबकि रवि प्रकाश गुप्ता को गुरुग्राम मंडल के कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई थी। सरकार द्वारा जारी आदेश की कॉपी… सरकार की ओर से इस तरह किए गए ट्रांसफर… विनीत गर्ग : पहले हरियाणा स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन थे, अब अतिरिक्त मुख्य सचिव, हरियाणा सरकार, प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग बनाए गए हैं। अनुराग अग्रवाल: पहले टाउन एंड कंट्री प्लानिंग और अर्बन एस्टेट्स विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव थे, अब सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के साथ-साथ हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के एडवाइजर भी होंगे। विजयेन्द्र कुमार: कृषि एवं किसान कल्याण, पर्सनल, सैनिक कल्याण समेत कई विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, अब विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव भी होंगे। राजीव रंजन: लेबर और यूथ एम्पावरमेंट विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी थे, अब सहकारिता विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी भी बनाए गए हैं। पंकज अग्रवाल: सिंचाई, माइंस एवं जियोलॉजी विभाग समेत कई पदों पर थे, अब आर्किटेक्चर विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी होंगे। सी.जी. राजिनी कान्थन: फाइनेंस विभाग (हरियाणा-III) के कमिश्नर एवं सेक्रेटरी थे, अब माइंस एवं जियोलॉजी विभाग के कमिश्नर एवं सेक्रेटरी भी होंगे। साकेत कुमार: सीएम के अतिरिक्त प्रिंसिपल सेक्रेटरी, विकास-पंचायत, सहकारिता और पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन के एमडी थे, अब अभिलेखागार विभाग के कमिश्नर एवं सेक्रेटरी बनाए गए हैं। जे. गणेशन: फूड, सिविल सप्लाईज, हाउसिंग फॉर ऑल और HARTRON समेत कई पदों पर थे, अब हरियाणा स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन और पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग के कमिश्नर एवं सेक्रेटरी भी होंगे। अतुल कुमार: ट्रांसपोर्ट कमिश्नर थे, अब फाइनेंस विभाग (हरियाणा-I) के कमिश्नर एवं सेक्रेटरी भी बनाए गए हैं। दुश्मंत कुमार बेहरा: गवर्नर के सेक्रेटरी, लेबर कमिश्नर और लेबर विभाग के सेक्रेटरी थे, अब राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सेक्रेटरी होंगे। मणि राम शर्मा: सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार थे, अब स्वास्थ्य विभाग के सेक्रेटरी बनाए गए हैं। डॉ. आदित्य दहिया: हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के एमडी थे, अब हरियाणा पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड के एमडी भी होंगे। अजय कुमार: गुरुग्राम के डिप्टी कमिश्नर और श्री माता शीतला देवी श्राइन बोर्ड के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर थे, अब चीफ मिनिस्टर के डिप्टी प्रिंसिपल सेक्रेटरी-II (नया पद) बनाए गए हैं। उत्तम सिंह: करनाल के डिप्टी कमिश्नर और स्मार्ट सिटी के सीईओ थे, अब गुरुग्राम के डिप्टी कमिश्नर और श्री माता शीतला देवी श्राइन बोर्ड के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर होंगे। आनंद कुमार शर्मा: रोहतक के डिस्ट्रिक्ट म्यूनिसिपल कमिश्नर समेत कई पदों पर थे, अब करनाल के डिप्टी कमिश्नर और करनाल स्मार्ट सिटी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर बनाए गए हैं। —————————- ये खबर भी पढ़ें…. हरियाणा में आधी रात को 21 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर:2 मंडल कमिश्नर बदले, अमित अग्रवाल को KDB की जिम्मेदारी; 42 HCS भी बदले हरियाणा सरकार ने देर रात 21 IAS और 42 HCS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए कई जिलों और विभागों में जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं। कई अधिकारियों को नई पोस्टिंग दी गई, जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। अधियारियों के ये ट्रांसफर तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *