हरियाणा में बारिश के बीच आज स्कूल खुलेंगे:जून में 30% ज्यादा बरसात हुई, आज सभी जिलों में मौसम खराब

हरियाणा में बारिश के मौसम के बीच आज से एक महीने बाद स्कूल खुलने जा रहे हैं। जून महीने में सामान्य से 30 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि अगले 3 दिन मौसम खराब रहेगा। प्रदेश का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। सोमवार को सबसे गर्म सिरसा रहा। यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि आज सभी जिलों में बारिश का अलर्ट है। यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत और झज्जर में तेज बारिश आ सकती है। 5 जुलाई तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम
हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया है कि मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा श्रीगंगानगर, दिल्ली, फतेहगढ़, सीधी, जमशेदपुर से होती हुई बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इस वजह से बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली मानसूनी हवाएं राज्य की तरफ आने और राजस्थान पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से अरब सागर की तरफ से नमी वाली हवाएं आने की संभावना है। इन मौसमी गतिविधियों के चलते हरियाणा में 5 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम 2 जुलाई: भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में 75-100% बारिश की संभावना। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, हिसार में 50-75% और सिरसा व फतेहाबाद में 25-50% बारिश की संभावना है। 3 जुलाई: झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में 75-100% बारिश की संभावना। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ में 50-75% और सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में 25-50% बारिश की संभावना है। 4 जुलाई: सिरसा, फतेहाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत में 50-75% और जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ में 25-50% बारिश की संभावना है। जून में यमुनानगर में सबसे ज्यादा बारिश… बारिश से हुए हादसों में अब तक 4 मौतें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *