हरियाणा में गैस सिलेंडरों की किल्लत के बीच सरकार अलर्ट हो गई है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता विभाग ने शनिवार को ऑर्डर जारी कर कहा कि अस्पतालों, स्कूलों और कॉलेजों जैसी जरूरी जगहों पर LPG गैस की कमी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सरकार ने हर जिले के DC की अगुआई में एक कमेटी बनाई है। कमेटी में जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP), चीफ मेडिकल ऑफिसर (CMO) और डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर (DEO) भी होंगे। डिस्ट्रिक्ट फूड सप्लाई कंट्रोलर (DFSC) इस कमेटी के सेक्रेटरी होंगे। यह कमेटी जिले में मौजूद कॉमर्शियल LPG गैस की उपलब्धता देखकर यह तय करेगी कि किसे प्राथमिकता के आधार पर गैस दी जाए। DFSC रोजाना ये भी देखेंगे कि तेल कंपनियां ठीक से गैस पहुंचा रही है या नहीं, ताकि जिले में हमेशा 20% गैस का स्टॉक रहे। अगर किसी के घर में शादी है तो उन्हें जरूरत के हिसाब से सिलेंडर मिलेंगे। खासकर बेटियों की शादी होने पर प्राथमिकता दी जाएगी। गैस स्टॉक को लेकर सरकार के ऑर्डर… गैस किल्लत के बाद राज्यभर के प्रमुख घटनाक्रम… फतेहाबाद की तीन दुकानों से घरेलू सिलेंडर जब्त: फतेहाबाद की तीन दुकानों से फूड सप्लाई डिपार्टमेंट की टीम ने घरेलू सिलेंडर जब्त किए। DFSC कुशल पाल बूरा ने बताया कि विभाग की टीमें लगातार चेकिंग करेंगी। गैस एजेंसी और प्रतिष्ठानों पर भी जांच की जाएगी। प्रतिष्ठानों पर कॉमर्शियल की जगह घरेलू गैस सिलेंडर उपयोग करने की इजाजत नहीं है। सरस्वती तीर्थ के भंडारे पर भी किल्लत का असर: कुरुक्षेत्र के पिहोवा में सरस्वती तीर्थ पर 16 मार्च से 3 तीन का चैत्र चौदस मेला शुरू होगा। इसमें विभिन्न संस्थाओं की ओर से भंडारा लगाया जाता है। महर्षि कश्यप सेवा संगठन के प्रधान राजीव कुमार ने बताया कि उनकी संस्था मेले में सरस्वती पार्क में 3 दिन के लिए भंडारा लगाती है। भंडारे के लिए संस्था गैस सिलेंडर की व्यवस्था कर रही है। अगर सिलेंडर की व्यवस्था नहीं हुई तो प्रसाद लकड़ियों पर बनाया जाएगा। हिसार के मोबाइल विक्रेता बेच रहे इंडक्शन चूल्हे: गैस की कमी के कारण कई लोगों ने पुराने विकल्प भी अपनाने शुरू कर दिए हैं। शहर में डीजल भट्ठियां फिर से जलने लगी हैं और इंडक्शन चूल्हों की मांग अचानक बढ़ गई है। हिसार के दुकानदारों के अनुसार पिछले तीन दिनों में करीब 450 इंडक्शन चूल्हों के ऑर्डर मिल चुके हैं और करीब 5 हजार इंडक्शन प्लेट बिक चुकी हैं। गणेश मार्केट में मोबाइल टेंपल के दुकानदार संजय अरोड़ा ने इंडक्शन चूल्हे बेचने शुरू कर दिए हैं। कहना है की डिमांड मार्केट में बहुत जायदा है। लोग ज़्यादा कीमत देने को भी तैयार हैं। हिसार की गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी में भी गैस संकट: मैस में गैस संकट को लेकर हिसार की गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ने मैस संचालकों को गैस एजेंसी के नाम लेटर लिखकर दिए हैं ताकि उनको कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति हो सके। मैस संचालकों ने जीजेयू प्रबंधन से बात की थी। इसके बाद लेटर मैस संचालकों को मिले हैं। हिसार, फरीदाबाद और सोनीपत में प्रदर्शन: कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने भी गैस की किल्लत के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। हिसार में सिलेंडर उठाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई, वहीं फरीदाबाद में महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चूल्हे पर चाय बनाकर अपना विरोध जताया। सोनीपत में आप कार्यकर्ताओं ने बैनर लेकर पैदल मार्च निकाला। सिरसा में शादी वाले घर से सिलेंडर चोरी: सिरसा में एक शादी वाले घर से सिलेंडर चोरी हो गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक कंधे पर सिलेंडर ले जाता दिखाई दे रहा है। सिलेंडर चोरी होने की वजह से हलवाई को मेहमानों के लिए खाना बनाने में परेशानी हुई। गैस की किल्लत से जुड़ी PHOTOS… यह भी पढ़ेंः पंजाब में एजेंसियों के बाहर सुबह 4 बजे से लाइन:चंडीगढ़ में पुलिस पहरे में बांटे जा रहे सिलेंडर; अमृतसर-जालंधर और लुधियाना में भी भीड़ गैस किल्लत पर पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…