हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के ईयरली एग्जाम आज (25 फरवरी) से शुरु हो गए हैं। एग्जाम सेंटर पर साढ़े 12 बजते ही स्टूडेंट की एंट्री बंद हो गई। नूंह में पुलिस ने एग्जाम सेंटर के बाहर दुकानों को बंद करा दिया। कॉलेज में नकल रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पहले दिन 12वीं क्लास का इंग्लिश का पेपर चल रहा है। बोर्ड प्रशासन ने पारदर्शी और नकल रोकने के लिए प्रदेश भर में पुख्ता इंतजाम किए हैं। प्रदेश भर में 1431 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। 320 उड़नदस्तों को नकल रोकने की जिम्मेदारी दी गई है। एग्जाम दोपहर साढ़े 12 बजे से शुरू हुआ, जो साढ़े 3 बजे तक चलेगा। आधे घंटे पहले ही स्टूडेंट को एंट्री मिलनी शुरू हो गई थी। बोर्ड अध्यक्ष प्रो. पवन कुमार ने भिवानी के एक एग्जाम सेंटर में खुद स्टूडेंट की चेकिंग की। इस बार बोर्ड परीक्षाओं में साढ़े 5 लाख से अधिक स्टूडेंट शामिल होंगे। जबकि लास्ट ईयर 4 लाख 65 हजार 327 स्टूडेंट ने परीक्षा दी थी। देखिए, बोर्ड परीक्षा से जुड़ी तस्वीरें… 3 घंटे चलेगा बोर्ड एग्जाम
सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी के ईयरली एग्जाम में प्रदेशभर में करीब 1431 परीक्षा केंद्रों पर 5 लाख 66 हजार 411 स्टूडेंट एग्जाम देंगे। इसमें 2 लाख 96 हजार 593 लड़के और 2 लाख 69 हजार 818 लड़कियां शामिल हैं। वहीं, 12वीं के एग्जाम में 2 लाख 70 हजार 663 और 10वीं के एग्जाम में 2 लाख 95 हजार 748 स्टूडेंट शामिल होंगे। इसके अलावा डीएलएड (रि-अपीयर) की परीक्षाएं भी आज से ही शुरू हो रही है। इस परीक्षा में 5 हजार 356 परीक्षार्थी शामिल होंगे। 3 पॉइंट में जानिए बोर्ड की तैयारी