हरियाणा के कई जिलों में सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। गुरुग्राम और रेवाड़ी में लोगों ने घरों में पंखे हिलते हुए देखे, जिसके बाद लोग घरों के बाहर आ गए। नेशनल सेंटर ऑफ सिसमोलॉजी (NCS) के अनुसार भूकंप का केंद्र रेवाड़ी रहा। भूकंप की तीव्रता 2.8 रही। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर था। सुबह 7.1 मिनट पर ये झटके महसूस किए गए। यहां देखिए NCS की भूकंप को लेकर पोस्ट… हरियाणा में पिछले 10 महीनों में कहां-कहां भूकंप आया, जानिए… भूकंप से जुड़ीं अहम बातें पढ़ें… क्यों और कैसे आता है भूकंप: हमारी धरती की सतह मुख्य तौर पर 7 बड़ी और कई छोटी-छोटी टेक्टोनिक प्लेट्स से मिलकर बनी है। ये प्लेट्स लगातार तैरती रहती हैं और कई बार आपस में टकरा जाती हैं। टकराने से कई बार प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं और ज्यादा दबाव पड़ने पर ये प्लेट्स टूटने लगती हैं। ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा बाहर की ओर निकलने का रास्ता खोजती है और इस डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है। हरियाणा में बार-बार भूकंप क्यों? भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तराखंड के देहरादून से लेकर हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले तक जमीन के नीचे एक फॉल्ट लाइन है। इसमें जब प्लेट मूवमेंट होती है तो इसके आपस में टकराने से कंपन पैदा होता है। जिससे भूकंप के झटके महसूस होते हैं।