हरियाणा में गैस सिलेंडर की किल्लत का असर अब साफ दिखने लगा है। कई जगहों पर आज शनिवार की सुबह से ही लंबी लाइनें लग गईं। फतेहाबाद के टोहाना में एजेंसी खुलने से पहले ही बुजुर्ग और महिलाएं दौड़कर लाइन में लगते दिखे, जबकि फरीदाबाद में सात से आठ घंटे तक कतार लगी रही। वहीं, सिरसा में एक शादी वाले घर से सिलेंडर चोरी हो गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक कंधे पर सिलेंडर ले जाता दिखाई दे रहा है। सिलेंडर चोरी होने की वजह से हलवाई को मेहमानों के लिए खाना बनाने में परेशानी हुई। इसके अलावा, घरेलू सिलेंडर की डिलीवरी के लिए करीब 25 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे उपभोक्ताओं में पैनिक बुकिंग बढ़ गई है। लोगों ने घरेलू गैस की कालाबाजारी भी शुरू कर दी है। इसे देखते हुए फूड सप्लाई टीमें भी एक्टिव हो गई हैं। फतेहाबाद में एक ढाबे से तीन घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए हैं। उधर, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने भी गैस की किल्लत के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। हिसार में सिलेंडर उठाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई, वहीं फरीदाबाद में महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चूल्हे पर चाय बनाकर अपना विरोध जताया। सोनीपत में आप कार्यकर्ताओं ने बैनर लेकर पैदल मार्च निकाला। गैस की किल्लत से जुड़ी PHOTOS… गैस किल्लत के बाद राज्यभर के प्रमुख घटनाक्रम… यह भी पढ़ेंः पंजाब में एजेंसियों के बाहर सुबह 4 बजे से लाइन:चंडीगढ़ में पुलिस पहरे में बांटे जा रहे सिलेंडर; अमृतसर-जालंधर और लुधियाना में भी भीड़ गैस किल्लत पर पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…