हरियाणा में सरकारी डॉक्टर को हनीट्रैप में फंसाया:पानीपत की लेडी वकील ने सहेली संग फ्रेंडशिप की; फ्लैट में बुला संबंध बनाए, ₹11 लाख मांगे

हरियाणा के पानीपत में एक लेडी वकील ने सरकारी डॉक्टर को हनीट्रैप का शिकार बना लिया। लेडी वकील ने अपनी सहेली संग मिलकर डॉक्टर से दोस्ती की। फिर उसे इलाज के बहाने अपने फ्लैट पर बुलाया और निर्वस्त्र कर संबंध बनाने को कहा गया। इसी दौरान दो युवक आ धमके और उन्होंने डॉक्टर को पकड़ लिया। डॉक्टर गिड़गिड़ाया तो आरोपियों ने मामला रफा दफा करने के नाम पर 11 लाख रुपए मांगे। फिर महिला वकील से मिलकर 4 लाख में सौदा तय हुआ। पैसे न देने पर रेप केस में फसाने की धमकी दी। डरे-सहमे डॉक्टर ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर लेडी वकील, उसकी सहेली और युवकों के खिलाफ BNS 308(2), 308(6) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि लेडी वकील पॉलिटिकल पावर भी रखती है। वह एक BJP मंत्री के साथ भी कार्यक्रम में भागीदारी कर चुकी है। अब सिलसिलेवार ढंग से जानिए कैसे डॉक्टर को शिकार बनाया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *