हरियाणा में सिलेंडर के लिए महिलाएं लाइन में लगी:पानीपत के मैरिज पैलेस में चूल्हा जलना शुरू; मुरथल के ढाबों ने इंडक्शन चूल्हे मंगवाए

गैस सिलेंडर की मारामारी को लेकर हरियाणा के कई जिलों में शुक्रवार सुबह से ही लंबी लाइने लगी हैं। भिवानी, गुरुग्राम, रोहतक, रेवाड़ी जैसे जिलों में महिलाएं खुद लाइन में लगकर सिलेंडर लेने आई हैं। भिवानी की रहने वाली महिला पिंकी का कहना है कि बुक कराने के बाद सिलेंडर घर नहीं पहुंच रहे हैं। बीमार परिजनों को घर छोड़कर सिलेंडर लेने के लिए आई हैं। उधर, रेवाड़ी के रहने वाले राजवीर का कहना है कि दो दिन से लाइन में लगे हैं, लेकिन कोई हल नहीं रहा। इसके साथ ही शादी के सीजन में गैस की किल्लत पानीपत, सोनीपत और गुरुग्राम जैसे जिलों के कैटरर्स के लिए मुसीबत बन गई है। पानीपत में बैंकेट हॉल और मैरिज पैलेस में हलवाई लकड़ी और कोयला जलाकर खाना बना रहे हैं। वहीं, मुरथल के नामी ढाबों में इंडक्शन चूल्हे मंगवाए जा रहे हैं। कई ढाबों में चूल्हे पर खाना बनना शुरू हो गया है। दूसरी ओर, हरियाणा को केंद्र सरकार से 8.76 लाख लीटर कैरोसीन ऑयल मिला है। जानिए कैसा है… पानीपत के मैरिज पैलेस का हाल अब पढ़िए मुरथल के ढाबों का हाल… गैस संकट, बरनाला में कस्टमर की हार्ट अटैक से मौत: 2 घंटे से लाइन में लगा था, अमृतसर में झड़प, लुधियाना में भरा सिलेंडर लूटा; चंडीगढ़ में कतारें गुरुग्राम में किचन तक पहुंचा LPG संकट:गर्ल्स हॉस्टल में युवती बोलीं- चूल्हे पर बनाया डिनर, इंडक्शन के बढ़े रेट गैस सिलेंडर समस्या से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *