हरियाणा में होली सेलिब्रेशन के 15 PHOTOS:कैथल में महिलाएं थाने में घुसी, सोनीपत में कोरड़ा देख भागे विधायक; हिसार में कॉम्पिटिशन हुआ

हरियाणा में शहरों से लेकर गांव तक होली का रंग छाया रहा। बुधवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों मे त्योहार पारंपरिक उत्साह और मॉर्डन बीट के बीच गुजरा। गांवों में जहां महिलाओं ने कोरड़े बरसाने की परंपरा को जीवंत रखा तो वहीं युवाओं ने डीजे की बीट पर जमकर डांस किया। नूंह में महिलाओं ने राम मंदिर में ढोल की थाप पर लठमार होली खेली। सोनीपत की सोसाइटी में युवतियों ने डांस कर होली सेलिब्रेट की। इसके अलावा पानीपत में सदियों से चली आ रही डाट की होली मनाई गई। महिलाओं ने छतों से युवाओं पर रंग फेंका। गुरुग्राम के सेक्टर- 29 में मनकीरत औलख और हरियाणवी सिंगर शिवा चौधरी ने सॉन्ग पर परफॉर्म किया। इस दौरान युवाओं ने स्टेज के पास ही जमकर हंगामा मचा दिया। एक-दूसरे के कपड़े फाड़ दिए। काफी देर तक आपस में खूब लात- घूसे चले। हालांकि इस दौरान कार्यक्रम चलता रहा। उधर, प्रदेश भर में नेताओं पर जमकर होली का रंग चढ़ा। चंडीगढ़ में अपने आवास पर सीएम नायब सैनी ने कार्यकर्ताओं संग होली खेली। इसके साथ ही हरियाणा लोकभवन में भी होली सेलिब्रेशन प्रोग्राम हुआ, इसमें सीएम सैनी पत्नी सुमन सैनी के साथ पहुंचे। सोनीपत में महिला ने विधायक निखिल मदान पर जमकर कोरड़े बरसाए। कैथल के पूंडरी थाने में घुरकर महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को कोरड़ो का शिकार बनाया। इस दौरान पुलिसकर्मी भी महिलाओं के कोरड़े से बचकर भागते नजर आए। होली सेलिब्रेन से जुड़ी ऐसी ही 15 खास तस्वीरें देखने के लिए पूरी PHOTO स्टोरी देखिए…
अब देखिए…नेताओं का होली सेलिब्रेशन ————— यह खबर भी पढ़े… होली पर हरियाणवी सिंगर शिवा चौधरी ने लगाए ठुमके, VIDEO:गुरुग्राम में मनकीरत औलख के शो में फैंस भिड़े, कैथल में पुलिसकर्मियों पर बरसे कोरड़े हरियाणा में बुधवार को होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां देवर-भाभी ने कोरड़ा मार होली खेली तो वहीं सोनीपत की सोसाइटी में युवतियां डांस कर धूमधाम से होली सेलिब्रेट करती दिखीं। इसके अलावा गुरुग्राम में हरियाणवी डांसर प्रांजल दहिया पहुंची, वहीं सेक्टर-29 में सिंगर शिवा चौधरी और मनकीरत औलख ने लाइव परफॉर्मेंस में जमकर ठुमके लगाए। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *