हरियाणा में ₹590 करोड़ फ्रॉड के 4 किरदार:IDFC बैंक मैनेजर मास्टरमाइंड, रिलेशनशिप मैनेजर की पत्नी व साले के नाम फर्जी कंपनी; 300 करोड़ ट्रांसफर

हरियाणा के सरकारी विभागों का 590 करोड़ रुपए प्राइवेट बैंक में जमा कराने के मामले की परतें खुलने लगी हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो ने इस मामले में अभी 4 गिरफ्तारियां की हैं। इनमें से एक आरोपी स्वाती सिंगला की कंपनी के उकाउंट में 300 करोड़ रुपए ट्रांसफर हुए थे। स्वाति का पति अभय IDFC फर्स्ट बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर रहा है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि ब्रांच मैनेजर रिभव ऋषि ही केस का मास्टर माइंड है। इस ब्रांच में 18 सरकारी विभागों के खातों में आए पैसे को प्राइवेट कंपनी में घुमाया गया। पैसे को शेयर ट्रेडिंग और प्रॉपर्टी में निवेश किया। हरियाणा ही नहीं चंडीगढ़ यूटी के सरकारी विभागों के खातों में भी ऐसा गोलमाल हुआ है। 560 करोड़ रुपए हरियाणा के हैं। घोटाले की आंच और जांच दो प्रदेशों और एक केंद्र शासित प्रदेश तक पहुंच गई है। आईडीएफसी बैंक की शाखा चंडीगढ़ तो AU स्मॉल फाइनेंस बैंक का शाखा पंजाब के मोहाली में है। उधर, एसीबी जांच में आईएएस डीके बोरा के फर्जी साइन कर एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक को 50 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए। 12 चेक पर भी उनके फर्जी साइन किए गए। सबसे पहले जानिए…फ्रॉड में किसकी क्या भूमिका अब चार पाइंट में समझिए जांच की तैयारी.. ACB की 2 अहम बातें… बैंक से निकालने लगे पैसा
IDFC बैंक घोटाला सामने आने के आद हरियाणा के सरकारी विभागों ने धड़ाधड़ अपना पैसे दूसरे बैंकों में ट्रांसफर करना शुरू कर दिया है। दो दिन के दौरान ही बड़ी रकम ट्रांसफर हो चुकी है। जिन 18 विभागों के खातों में गड़बड़ी मिली हैं, केवल उन्हीं का पैसा इस बैंक में नहीं था। दूसरे और विभागों का पैसा भी इस बैंक के पास जमा था। एक सरकारी विभाग ने तो घोटाले की खबर आते ही अपनी 5 करोड़ रुपए की एफडी केनरा बैंक में शिफ्ट कर दी। चार्ज छोड़ने के बाद भी होते रहे IAS बेहरा के साइन
एसीबी की जांच में सामने आया है कि पंचायत विभाग के पूर्व डीजी IAS डीके बेहरा के साइनों का इस्तेमाल उनके चार्ज छोड़ने के बाद भी होता रहा है। उनके साइन का इस्तेमाल कर 50 करोड़ रुपए पंचायत विभाग के खाते से एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में ट्रांसफर किए गए। जबकि उन्होंने 28 अक्टूबर 2025 को चार्ज छोड़ दिया था। खास बात यह है कि खाते में लिंक मोबाइल नंबर विभाग के अधीक्षक प्रिंस का है। 12 से ज्यादा चेक और डेबिट नोट का इस्तेमाल इस कार्य के लिए किया गया है, जिन पर IAS डीके बेहरा के फर्जी साइन हैं। —————- यह खबर भी पढ़ें… ₹590 करोड़ बैंक घोटाले में मैनेजर सहित 4 गिरफ्तार: हरियाणा सरकार को 7 महीने पहले लगी थी भनक; ACS ने लेटर भेज अलर्ट किया हरियाणा के सरकारी डिपार्टमेंट के खातों में 590 करोड़ रुपए के घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को पंचकूला में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के चीफ एएस चावला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *