हरियाणा में 17 साल छोटे लिव-इन पार्टनर की हत्या:यमुनानगर में महिला ने बेटे संग मिलकर पहले मारा चाकू, फिर दबाया गला; 11 साल पहले हुई मुलाकात

हरियाणा के यमुनानगर जिले में एक महिला ने अपने से 17 साल छोटे लिव इन पार्टनर की हत्या कर दी। इस वारदात में महिला का बेटा भी शामिल रहा। पहले दोनों ने युवक पर चाकुओं से कई वार किए। इससे भी जब मौत नहीं हुई तो उसका गला तब तक दबाए रखा, जब तक उसकी जान नहीं चली गई। इसके बाद दोनों अर्द्धनग्न हालत में युवक के शव को वहीं छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। पता चला कि आरोपी महिला सुषमा मूल रूप से यूपी के मथुरा की रहने वाली है। मृतक युवक गुंजन भी यूपी के गोंडा का रहने वाला था। वह करीब 11 साल से सुषमा के साथ लिव इन रिलेशनशिप में में था। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को आगामी पूछताछ के लिए कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि हत्या में इस्तेमाल चाकू और अन्य सामान बरामद किया जा सके। कैसे की गई युवक की हत्या, सिलसिलेवार ढंग से जानिए …. क्यों की गई हत्या, मां-बेटे ने किया खुलासा…. ———————— ये खबर भी पढ़ें…. बर्थडे के बाद शादी की प्लानिंग, सूट भी दिलाया:यमुनानगर में बॉयफ्रेंड को मरवाकर उसी के घर पहुंची गर्लफ्रेंड, परिवार के साथ लंच किया यमुनानगर के राजीव हत्याकांड में एक नया खुलासा हुआ है। राजीव मार्च के पहले हफ्ते में अपनी गर्लफ्रेंड स्नेहा से शादी करने वाला था। 1 मार्च को राजीव का जन्मदिन था और उसने स्नेहा के लिए एक सूट भी खरीदा था। यह जानकारी राजीव के भाई हर्ष ने दैनिक भास्कर एप की टीम से बातचीत में दी। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *