हरियाणा में 2 सेंटरों पर दोबारा होगी बोर्ड परीक्षा:पानीपत DC बोले- स्टूडेंट्स पर भी केस बनेगा; नकल कराते पुलिसकर्मियों की VIDEO सामने आई

हरियाणा के पानीपत में 2 एग्जाम सेंटरों पर पकड़ी गई नकल के बाद यहां हुई बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। DC विरेंद्र दहिया ने कहा कि सेंटर पर तैनात पुलिस कर्मियों और टीचिंग स्टाफ के खिलाफ भी इंक्वायरी की जाएगी। इसराना और डाहर के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में बने परीक्षा केंद्रों की वीडियो वायरल हुईं, जिसमें पुलिसकर्मी और सुपरिटेंडेंट खुद ही बोर्ड परीक्षा में बच्चों को नकल कराते दिख रहे हैं। इस चीटिंग स्कैंडल से जुड़ी वीडियो सामने आने के बाद ही डीसी ने ये कार्रवाई की। इस मामले में खास बात ये है कि सीसीटीवी कैमरों को बंद कराकर नकल कराई जाती थी। हालांकि जब फ्लाइंट टीम चेकिंग पर आती तो कैमरे सही ढंग से चलते थे, उनके जाते ही सेंटर संचालक कैमरा बंद करा देते थे। मामले में रेपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने पुलिसकर्मी और सुप्रीटेंडेंट के खिलाफ विभागीय कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की सिफारिश की है। इस बारे में DSP हेड क्वार्टर सतीश वत्स ने विभाग की ओर से शिकायत प्राप्त हो गई है। इसराना थाना पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। DC बोले- 2 सेंटरों की परीक्षाएं रद्द होगी पानीपत डीसी डॉक्टर विरेंद्र दहिया ने कहा कि इसराना और डाहर के एग्जाम सेंटरों पर नकल कराने की कुछ वीडियो सामने आई थी। अब इन सेंटरों पर हुई सभी परीक्षाएं रद्द करने का फैसला लिया गया है। यहां पर तैनात पुलिस स्टाफ और टीचिंग स्टाफ के खिलाफ भी इंक्वारी की जाएगी। विभागीय जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। DC ने कहा कि हम 10वीं, 12वीं के बच्चों पर किसी तरह का केस दर्ज करने के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन जो कानून के खिलाफ चलेगा उस पर एक्शन लिया जाएगा। अब इन छात्रों पर मुकदमा दर्ज होगा। पढ़िए, RAF की जांच में क्या मिला… अब 3 पॉइंट में पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा… अब जानिए पुलिस और बोर्ड ने इस मामले में क्या कार्रवाई की…. पानीपत डीएसपी बोले- साक्ष्य जुटाए जा रहे इस बारे में DSP हेड क्वार्टर सतीश वत्स ने कहा कि हमें विभाग की ओर से शिकायत प्राप्त हो गई है। शिकायत में मुख्य रूप से एग्जामिनेशन हॉल के भीतर पुलिस कर्मचारी और ड्यूटी पर तैनात टीचिंग स्टाफ द्वारा नकल करवाए जाने की बात मुख्य रूप से कही गई है। शिकायत के आधार पर इसराना थाना पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। स्कूल का दौरा कर सभी तथ्यों को जुटाया जा रहा है। हालांकि शिकायत के साथ सीसीटीवी फुटेज भी अटैच की गई है, लेकिन पुलिस अपनी स्तर पर जांच पड़ताल में जुट गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अब पढ़िए बोर्ड परीक्षा में पकड़े गए नकल के मामले.. सोनीपत में लेडी टीचर नकल कराते पकड़ी गई थी सोनीपत के गांव बिधलान स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 2 लेडी टीचर मंजू देवी और वीणा कुमारी 12वीं भूगोल की परीक्षा में नकल करातीं पकड़ ली गईं थी। बोर्ड चेयरमैन की स्पेशल रैपिड एक्शन फोर्स (SRAF) ने इसका भंडाफोड़ किया था। हैरानी की बात यह रही कि एग्जाम खत्म होने के बाद एक कमरे में 24 स्टूडेंट को बैठाकर यह नकल करवाई जा रही थी। बाकी कमरों से विद्यार्थी स्कूल से जा चुके थे। चरखी दादरी में टीचर के सामने छात्राओं ने की थी नकल चरखी दादरी के बाढ़ड़ा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से नकल का वीडियो सामने आया था। दो दिन की परीक्षाओं के सीसीटीवी चेक किए गए तो मामला सामने आया। वीडियो में स्टूडेंट टीचर के सामने ही नकल करते दिखाई रहे हैं। एक दूसरे की कॉपी तक बदल दे रहे हैं। कुछ छात्राएं तो एक ही स्थान बैठकर नकल कर रही है, जबकि टीचर उनके आसपास घूम रहा। एक छात्रा तो प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका लेकर बाहर जाती भी दिखाई दे रही है। —————- यह खबर भी पढ़ें… पानीपत में पकड़ी 12वीं की परीक्षा में सामूहिक नकल,VIDEO:CCTV से खुली पोल; 32 छात्रों पर केस, स्टाफ और पुलिसकर्मियों पर FIR की सिफारिश हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की 12वीं कक्षा की परीक्षा के अंतिम दिन पानीपत जिले के इसराना और डाहर परीक्षा केंद्रों पर सामूहिक नकल करवाने का मामला सामने आया है। बुधवार को यहां IT (इन्फोर्मेशन टेक्नॉलोजी) और NSQF (नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क) विषय की परीक्षा थी। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *