हरियाणा में कुरुक्षेत्र के 3 साल पहले हुए चर्चित गायनोकोलॉजिस्ट डॉ. विनीता अरोड़ा के मर्डर और डकैती के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 5 आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई है। ये बदमाश लूट की नीयत से केक लेने के बहाने घर में घुसे और डॉक्टर को पीट-पीटकर मार डाला। साजिश में डॉक्टर की पूर्व नौकरानी भी शामिल थी, इसलिए कोर्ट ने इसे रेयरेस्ट ऑफ द रेयर केस माना। यह कुरुक्षेत्र का पहला और संभवत: हरियाणा का दूसरा मामला है, जिसमें एक केस में 5 आरोपियों को फांसी की सजा हुई। इससे पहले साल 2007 में करनाल में हुई मनोज-बबली की ऑनर किलिंग में कोर्ट ने 5 को फांसी की सजा सुनाई थी। हालांकि, बाद में हाईकोर्ट ने इसे उम्रकैद में बदल दिया था। कुरुक्षेत्र के इस मामले में भी पांचों आरोपियों को फांसी के लिए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में पुष्टि जरूरी है। फैसले में बाकायदा इसका जिक्र भी है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 407 में यह प्रावधान है कि हाईकोर्ट से फांसी की सजा की पुष्टि जरूरी है। कोर्ट के इस फैसले पर मृतका के पति डॉ. अतुल अरोड़ा ने कहा- मुझे देर शाम (20 दिसंबर) को पांचों दोषियों की फांसी की सजा का पता चला। कोर्ट ने किए की सजा पांचों को दी है, लेकिन मेरी जीवन संगिनी तो वापस नहीं आ सकती। उनकी बस यादें बची हैं। न्याय से सुकून मिला है। कोर्ट ने इन 5 आरोपियों को सजा सुनाई
कुरुक्षेत्र में एडिशनल सेशन जज हेमराज की कोर्ट ने डॉ. विनीता की पूर्व नौकरानी पूनम और उसके बॉयफ्रेंड विक्रम उर्फ विक्की समेत 5 को फांसी की सजा सुनाई है। ये दोनों कैथल के टिटाना गांव के रहने वाले हैं। इन दोनों ने ही इस वारदात की साजिश रची थी। इन्होंने अपने साथ कैथल के चीका के रहने वाले विक्रमजीत उर्फ बिट्टू, नारनौंद के किन्नर गांव के निवासी सुनील कुमार और अलीगढ़ (यूपी) के गांव भगवानगढ़ी के रहने वाले मनीष कुमार को अपने साथ शामिल किया था। केस में पूर्व नौकर केतराम और उमेश कुमार का भी नाम था। हालांकि, कोर्ट ने इन्हें सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। अब सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला…. अब जानिए कैसे पकड़ में आए आरोपी… पूर्व नौकरानी ने पूछताछ में कबूला
तत्कालीन SP सुरेंद्र सिंह भोरिया ने इस मामले में SIT गठित की। CCTV कैमरे और परिवार के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शक के आधार पर विनिता की पूर्व नौकरानी पूनम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने पूरी वारदात का खुलासा करते हुए बताया किए उसने अपने बॉयफ्रेंड विक्रम उर्फ विक्की और उसके दोस्त के साथ मिलकर लूट के इरादे से पूरी साजिश रची। पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तारी का दावा किया
घटना के 24 घंटे में ही पुलिस ने दावा किया कि उन्होंने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने भी बताया था कि 4 आरोपी जिला कैथल व एक आरोपी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला है। इसके कब्जे से 04 देसी कट्टे 315 बोर व 01 देसी पिस्टल बरामद हुआ था। 19 लाख के जेवर, डेढ़ लाख बरामद
पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपियों से करीब साढ़े 19 लाख के जेवरात व लूटे गए डेढ़ लाख रुपए बरामद किए थे। 12 जनवरी 2023 को पुलिस ने इस मामले में विनिता के नौकर केतराम और एक अन्य महिला को गिरफ्तार किया था। हालांकि अब कोर्ट ने केतराम को बरी कर दिया है।