हरियाणा में 5500 पुलिस कांस्टेबल की भर्ती:जर्मनी की मशीनें लेंगी माप, रोडवेज बसें करेंगी पिक एंड ड्राप, भोजन उपलब्ध करवाने की तैयारी

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने पुलिस विभाग में कांस्टेबल भर्तियों के लिए फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया हैं। प्रक्रिया 15 अप्रैल से ताऊ देवीलाल स्टेडियम (पंचकूला) में शुरू हो रही है। जहां पर शुरूआत के एक सप्ताह तक हर रोज करीब 1 हजार व उसके बाद 3 हजार तक अभ्यर्थी प्रतिदिन बुलाए जाएंगें। सुबह 6:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आयोग ने कंपनियों से टाइअप कर लिया है युवाओं की हाइट व छाती मापने के लिए जर्मन मशीनें मंगवाई गई हैं। आयोग ने फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) के लिए करीब 25 मशीन मंगवाई हैं। बताया जा रहा है कि मशीनों में सेंसर लगे हुए हैं। अगर किसी ने ऐड़ी को उठाया तो स्क्रीन पर जीरो आ जाएगी। ऐसे में कोई भी युवा चालाकी नहीं कर सकेगा। फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) में जो युवा सफल होते हैं, उन्हें फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST ) के लिए बुलाया जाएगा। स्क्रीनिंग टेस्ट में जो युवा सफल रहेंगे, उन्हें फिर रिटन एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा। रिटन एग्जाम से पहले की पूरी प्रक्रिया 85 दिन में पूरी कर ली जाएगी। यानि की जुलाई के बाद रिटन एग्जाम का प्रोसेस शुरू हो सकता है। अब जानिए HSSC की PMT के लिए व्यवस्थाएं… 2.70 लाख युवाओं ने किया अप्लाई: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस भर्ती में करीब 2.70 लाख अभ्यर्थियों ने अपने फॉर्म को कंप्लीट सबमिट किया है। पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के पास 31 जनवरी 2026 रात 11.59 बजे तक का समय था। हरियाणा सरकार ने हाल ही में पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती निकाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *