हरियाणा में नए साल पर प्रस्तावित नगर निगम चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। फिलहाल 6 निकायों में वार्ड बंदी का काम पूरा हो गया, जिनमें 3 निकायों में वार्ड भी आरक्षित किए हैं। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने वार्डबंदी का कार्य पूरा होने की अधिसूचना जारी कर दी है। जल्द ही नगर निगमों के मेयर, नगर पालिकाओं व नगर परिषदों के मेयर और अध्यक्ष पदों को आरक्षित करने का निर्णय लिया जा सकता है। अधिसूचना के अनुसार, नगर परिषद रेवाड़ी में 32 वार्ड हैं और वार्डों को सीमाएं निर्धारित कर दी हैं। नगर निगम सोनीपत में 22 वार्ड हैं और अंबाला में कुल 20 वार्ड हैं। इन दोनों ही नगर निगमों में भी वार्डों की सीमाएं निर्धारित कर दी हैं और इन्हीं सीमाओं के आधार पर चुनाव होगा। पंचकूला में अभी वार्डबंदी अटकी प्रदेश के रेवाड़ी की धारूहेड़ा, रोहतक की सोपला नगर पालिका और हिसार की उकलाना नगर पालिका में वार्ड भी आरक्षित कर दिए गए हैं। अभी नगर निगम पंचकूला में वार्डबंदी फाइनल नहीं हो सकी है। हरियाणा में नगर निगम चुनाव को लेकर विपुल गोयल कहा कि सभी नगर निगम वार्डों की वार्ड बंदी हो चुकी है समय पर नगर निगम के चुनाव होगे। हरियाणा में बीजेपी छोटी सरकार में भी बाजी मारेगी। BJP ने विधायकों की सौंपी जिम्मेदारी अंबाला, सोनीपत और पंचकूला में नगर निगम के चुनाव प्रस्तावित हैं। चुनावी मोड में रहने वाली भाजपा ने भी तीनों नगर निगम में चुनाव के लिए कमर कस ली है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री के साथ विधायकों व मंत्रियों की हुई बैठक में तीनों निगमों के चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई थी। मुख्यमंत्री ने निगम से संबंधित विधायकों को चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश जारी किए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने जिला अध्यक्षों को भी निर्देश दिए कि सरकार की नीतियों से लोगों को अवगत कराएं। साथ ही 25 सितंबर से लॉन्च होने वाली दीनदयाल लाडो योजना के बारे में भी लाभार्थियों को बताएं। 10 में से 9 मेयर पर जीत दर्ज कर चुकी बीजेपी इसी साल की शुरुआत में हुए नगर निगम के चुनाव में भाजपा ने दस में से नौ मेयर पद पर जीत दर्ज की थी। ऐसे में भाजपा की कोशिश रहेगी कि इन तीनों निगमों में भी पार्टी जीत दर्ज करें। इसलिए अभी से पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री ने तीनों जिलों के विधायकों को चुनाव की तैयारियां अभी से शुरू करने के निर्देश दिए हैं। पंचकूला, सोनीपत और अंबाला नगर निगम का कार्यकाल जनवरी 2026 में समाप्त हो रहा है। ऐसे में चुनाव की प्रक्रिया साल के अंत शुरू होगी। तीन नगर निगमों में भी चुनाव प्रस्तावित इन निगमों के साथ रेवाड़ी नगर परिषद, रोहतक की सांपला नगर पालिका और हिसार की उकलाना नगर पालिका का कार्यकाल भी समाप्त होगा। ऐसे में इन तीनों नगर परिषद का चुनाव भी इन निगमों के साथ हो सकता है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने संबंधित निकाय संस्थाओं से पीपीपी (परिवार पहचान पत्र) और जनसंख्या से जुड़ा ब्योरा तलब कर लिया है।