हरियाणा में 7 अधिकारी SDM लगाए:2023 बैच के IAS अफसर, सभी अंडर ट्रेनिंग, पहली बार नियुक्ति मिली

हरियाणा से 2023 बैच के 7 IAS अधिकारियों को SDM नियुक्त किया गया है। अंकिता पंवार को नूंह, अनिरुद्ध यादव को नारनौल SDM और हरियाणा मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब प्रोजेक्ट लिमिटेड का डिप्टी CEO, अभिनव सिवाच को पिहोवा SDM, आकाश शर्मा को टोहाना SDM, कनिका गोयल को महेंद्रगढ़ SDM, योगेश सैनी को चरखी दादरी SDM, और रवि मीणा को तोशाम में SDM लगाया गया है। सातों अधिकारी वर्तमान में मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन एकेडमी से ट्रेनिंग पूरी कर रहे हैं। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद ये अधिकारी अपने-अपने जिलों में पदभार संभालेंगे। अधिकारियों की नियुक्ति के ऑर्डर…. 2023 में मिला था हरियाणा कैडर
2 नवंबर 2023 को भारत सरकार ने 179 अधिकारियों के कैडर अलॉट किए थे। इनमें से अनिरुद्ध यादव, अभिनव सिवाच, कनिका गोयल, योगेश सैनी, अंकिता पंवार, आकाश शर्मा और रवि मीणा को हरियाणा कैडर मिला था। खास बात यह है कि अनिरुद्ध यादव ने 2022 में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के एग्जाम में ऑल इंडिया में 8वीं रैंक हासिल की थी। इनके पिता मनोज यादव हरियाणा के DGP रह चुके हैं। ——————— ये खबर भी पढ़ें :- हरियाणा में 2 IAS और 44 HCS अफसरों का ट्रांसफर:हिसार में रोडवेज का नया GM, गुरुग्राम में CEO-कमिश्नर बदले; CM के OSD की भी नियुक्ति हरियाणा सरकार ने 4 दिन पहले 2 IAS अफसर और 44 HCS अफसरों का ट्रांसफर किया था। IAS अधिकारी दीपक बाबूलाल को कैथल में म्युनिसिपल कमिश्नर लगाया गया। इसी तरह, IAS अधिकारी निशा को पंचकूला जिला परिषद की CEO लगाया गया था। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *