हरियाणा में HTET अप्रैल-मई में संभावित:चेयरमैन बोले- 10वीं-12वीं परीक्षाओं के चलते अब संभव नहीं, दोबारा पोर्टल खालने पर हो सकता है विचार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) द्वारा ली जाने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) अप्रैल या मई में होने की संभावना है। हालांकि जनवरी में एचटेट के लिए आवेदन मांगे जा चुके हैं। इसके बाद जनवरी या फरवरी में एचटेट परीक्षा होने की संभावना थी। लेकिन तिथि निर्धारित नहीं होने के चलते परीक्षा नहीं हो पाई। अब 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं के चलते 1 अप्रैल तक नहीं हो सकती। इसके बाद ही एचटेट होने की संभावना है। इसके लिए इस बार प्रदेशभर के 2 लाख 33 हजार से अधिक अभ्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) भिवानी के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) पवन कुमार शर्मा ने एचटेट परीक्षा को लेकर दैनिक भास्कर से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने 2 बार संभावित तिथियों पर एग्जाम नहीं होने के सवाल पर कहा कि एचटेट परीक्षा के लिए बोर्ड को स्पेशल इंतजाम करने होते हैं। इसमें हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के पास 15 फरवरी तक का समय था। अगर इस अवधि में तिथियां मिल जाती तो एग्जाम करवाया जाता। अप्रैल मई में परीक्षाएं संभावित
उन्होंने कहा कि अब 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं होनी है। ये बोर्ड परीक्षाएं 1 अप्रैल को संपन्न हो जाएंगी। उसके बाद जो भी तिथि मिलेगी, उसमें एचटेट परीक्षा करवाई जाएगी। अपेक्षित तिथि मान रहा हूं कि अप्रैल या मई में यह तिथि मिल जाएगी। उस समय एक फायदा इसका यह भी होगा कि स्कूलों की लगभग छुटि्टयां होती हैं। जिससे बच्चों की पढ़ाई में भी व्यावधान नहीं होगा। 2026 एचटेट को देखते हुए ही जनवरी में तिथियां संभावित रखी गई थी। लेकिन 2026 एचटेट में देरी होने की अभी कोई बात नहीं है। अगर अप्रैल-मई में यह परीक्षा होती है तो अक्टूबर-नवंबर दूसरी परीक्षा हो सकती है। क्योंकि कोर्ट ने हर साल एचटेट परीक्षाएं करवाने के निर्देश दिए हुए हैं। दोबारा पोर्टल खोलने पर हो सकता है विचार
शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) पवन कुमार शर्मा ने कोर्ट द्वारा जेबीटी अध्यापकों के लिए एचटेट अनिवार्य करने के बाद आवेदन पोर्टल दोबारा खेलने के सवाल पर कहा कि यदि ऐसा प्रतिवेदन मिलता है तो उस पर जरूर विचार किया जाएगा। या मुख्यमंत्री या शिक्षा मंत्री से निर्देश मिलता है तो उस पर बोर्ड फैसला लेगा। अब प्राथमिकता सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाएं
बार-बार संभावित तिथियां बदलने के कारण पूछने पर बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन शर्मा ने कहा कि इसका मुख्य कारण तो यही था कि टाइम गैप काफी कम था। यदि जनवरी में यह परीक्षा करवा दी जाती। जो संभावित तिथि शुरू में निर्धारित की थी। वह परीक्षा उस समय होने के बाद मार्च तक उनका रिजल्ट तैयार करवा सकते थे। लेकिन बीच में इसलिए संभावना नहीं रखी जा सकती। जब तक हम सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाएं ना हो जाती और परिणाम जारी नहीं कर देते, तब तक दूसरी परीक्षा में स्टॉफ को व्यस्थ नहीं कर सकते। यहां बच्चों का सवाल है। उच्च शिक्षा के लिए भी बच्चों को लेने होते हैं और कैरियर को लेकर भी फैसले करने होते हैं। अब प्राथमिकता सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाएं हैं। लेवल-2 के लिए 1.19 लाख आवेदन
हरियाणा में HTET के लिए कुल 2 लाख 33 हजार 251 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया है। जिनमें से लेवल-1 (पीआरटी) के 41054, लेवल-2 (टीजीटी) के 119120 तथा लेवल-3 (पीजीटी) के 73077 अभ्यर्थी शामिल हैं। वहीं आवेदन करने वालों में हिसार जिले के अभ्यर्थी सबसे ज्यादा हैं। जबकि सबसे कम आवेदन नूंह जिले के अभ्यर्थियों ने किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *