हरियाणा राज्यसभा चुनाव,CM के पॉलिटिकल सचिव संग दिखीं कांग्रेस MLA:कुलदीप वत्स को लेकर पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा, अनिल विज व्हीलचेयर पर वोट डालने पहुंचे

हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के लिए आज विधानसभा के कमेटी रूम में वोटिंग हो रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहला वोट डाला। 12 बजकर 15 मिनट तक चुनाव में 40 वोट डाले जा चुके हैं। वहीं, CM सैनी के पॉलिटिकल सचिव तरुण भंडारी के साथ कांग्रेस विधायक शैली चौधरी विधानसभा गेट से बाहर निकलती दिखीं। हालांकि, वो वोटिंग के बाद बाहर निकली थीं। कांग्रेस के विधायक हिमाचल के कसौली से चंडीगढ़ में भूपेंद्र हुड्डा के घर जुटे। जिसके बाद वो विधानसभा पहुंचे। हुड्डा अपनी गाड़ी में सैलजा के करीबी चंद्रमोहन को साथ लाए। बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स को लेकर दीपेंद्र हुड्डा विधानसभा पहुंचे। इनेलो दोपहर 12 बजे के बाद स्थिति स्पष्ट करेगी। ऐसा माना जा रहा है कि इनेलो के दोनों विधायक चुनाव से दूरी बना सकते हैं। शाम 4 बजे तक वोटिंग चलेगी और 5 बजे काउंटिंग होगी। इसके बाद रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। दोपहर 2 बजे से विधानसभा का बजट सत्र शुरू होगा। जिससे पहले ही सभी विधायक अपना वोट डाल सकते हैं। भाजपा ने संजय भाटिया और कांग्रेस ने कर्मवीर बौद्ध को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा, भाजपा नेता सतीश नांदल निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। अगर सभी 90 विधायक वोट डालते हैं तो एक उम्मीदवार को जीत के लिए 31 कोटा वोट चाहिए। अभी कांग्रेस और भाजपा के पास एक-एक सीट जाती दिख रही है। क्रॉस वोटिंग या वोद रद्द होने की सूरत में ही निर्दलीय उम्मीदवार नांदल को फायदा हो सकता है। राज्यसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *