हरियाणा विधानसभा बजट सत्र में गूंजेगा SYL का मुद्दा:INLD के 11 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव; मंत्री विज के विभाग में 1500 करोड़ के घोटाला

हरियाणा में 20 फरवरी से विधानसभा में शुरू हो रहे बजट सत्र को लेकर विपक्षी दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) की ओर से सदन में सरकार को घेरने के लिए 11 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाए हैं। इन प्रस्तावों में सतलुज यमुना लिंक (SYL) नहर के साथ HTET में परीक्षार्थियों से 72 लाख रुपए की अतिरिक्त वसूली का मुद्दा शामिल है। इनेलो से विधायक दल के नेता अदित्य देवीलाल और विधायक अर्जुन चौटाला ने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को सदन में उठाएंगे। ध्यानाकर्षण प्रस्ताव में श्रम मंत्री अनिल विज के डिपार्टमेंट में 1500 करोड़ रुपए के घोटाले को लेकर भी इनेलो विधायक सदन में सवाल उठाएंगे। इन 11 मुद्दों को उठाएंगे INLD विधायक दिए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, एसवाईएल नहर निर्माण के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश पर कोई कार्रवाई न किए जाने बारे स्पष्टीकरण, प्रदेश में बढ़ते अपराध के कारण खराब हुई कानून व्यवस्था, प्रदेश के सरकारी स्कूलों में हजारों की संख्या में खाली पड़े शिक्षकों के पद बारे, प्रदेश में बेतहाशा बढ़ रहे नशे बारे, विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कर्मचारियों की भारी कमी बारे, एचटेट में परीक्षार्थियों से करीब 72 लाख रुपए की अतिरिक्त वसूली करने बारे में सरकार से इनेलो विधायक सवाल पूछेंगे। इसके अलावा वृद्धावस्था सम्मान पेंशन बारे, चंडीगढ़ में विधानसभा भवन के लिए जगह अलॉट न करवा पाने बारे, श्रम मंत्रालय में हुए 1500 करोड़ रुपए के घोटाले पर अभी तक कोई कार्रवाई न करने बारे, वोकेशनल शिक्षा के लिए प्रशिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की भारी कमी बारे, धान एवं बाजरा खरीद में हुए घोटाले पर कोई ठोस कार्रवाई न करने बारे हैं। आदित्य चौटाला पूछेंगे सवाल साथ ही विधायक अदित्य देवीलाल की तरफ से मुख्यमंत्री समेत स्वास्थ्य मंत्री, कृषि मंत्री, राजस्व मंत्री, सिंचाई मंत्री, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री एवं आबकारी मंत्री से उनके विभागों से संबंधित 9 तारांकित एवं 2 अतारांकित प्रश्न भी पूछे गए हैं। इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला की तरफ से भी मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, कृषि मंत्री, शिक्षा मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से उनके विभागों से जुड़े अति महत्वपूर्ण 8 तारांकित और 2 अतारांकित प्रश्न पूछे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *