हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट के प्रधान बने रहेंगे जगदीश झींडा:अकाल पंथक मोर्चा का मिला सपोर्ट, कुरुक्षेत्र में बैठक कर समर्थन दिया

हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (HSGMC) के प्रधान जगदीश सिंह झींडा ही बने रहेंगे। कुरुक्षेत्र में कमेटी के हेड ऑफिस में अकाल पंथक मोर्चा ने झींडा को अपना खुला समर्थन दिया। आज (सोमवार) शाम को मोर्चा और झींडा ग्रुप की संयुक्त बैठक में यह फैसला लिया गया। दरअसल, बलजीत सिंह दादूवाल ग्रुप ने कमेटी के प्रधान झींडा से अपना समर्थन वापस कर लिया था। इसके बाद धर्म प्रचार कमेटी के चेयरमैन दादूवाल ने झींडा पर पूर्ण बहुमत नहीं होने का आरोप लगाया था। साथ ही झींडा काे अपना बहुमत साबित करने का चैलेंज दिया था। दादूवाल ने कमेटी के मेंबर्स से इजलास बुलाने की मांग भी थी। बैठक के बाद समर्थन बहुमत साबित करने के लिए झींडा ने अकाल पंथक मोर्चा के मेंबर्स के साथ हेड ऑफिस में बैठक की। इसमें पंथक मोर्चा के हरमनप्रीत सिंह भुट्टर, मोहनजीत सिंह पानीपत, कर्मजीत सिंह, इकबाल सिंह, सुखदेव सिंह, काका सिंह रतनगढ़, बलकार सिंह ने झींडा ग्रुप को सपोर्ट किया। कमेटी को चलाना जरूरी- हरमनप्रीत कमेटी के मेंबर्स एवं मोर्चा के हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350 साला शहीदी शताब्दी मनाने और कमेटी को चलाने के लिए झींडा को समर्थन दिया गया है। कमेटी के कई काम पेंडिंग पड़े हैं। अब कमेटी से बजट पास करके काम किए जाएंगे। संगत को कमेटी से उम्मीदें- मोहनजीत मेंबर मोहनजीत सिंह ने कहा कि संगत की भावनाएं और पंथ के हित को देखते हुए पंथक मोर्चा झींडा ग्रुप को सपोर्ट कर रहा है। हरियाणा की संगत ने बड़ी उम्मीद और आशा से चुनाव में मेंबर्स को चुना था। संगत की उम्मीदें पूरी करने के लिए कमेटी मिलकर काम करेगी। जल्द बुलाया जाएगा इजलास- अंग्रेज सिंह कमेटी के महासचिव अंग्रेज सिंह ने कहा कि कमेटी के सब मेंबर्स एकजुट और साथ हैं। आने वाले दिनों में संस्था का बजट पास किया जाएगा। इससे पहले जनरल हाऊस (इजलास) की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें सारी औपचारिकताएं पूरी की जाएगी। साथ ही अधूरे पड़े काम के लिए बजट की घोषणा भी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *