हरियाणा सीएम नायब सैनी का बिहार दौरा:दो चुनावी जनसभाएं करेंगे; MP, राजस्थान, दिल्ली में भी प्रचार किया, सरकारें भी बनीं

बिहार चुनाव में हरियाणा के नेताओं की आज (शनिवार) से एंट्री हो जाएगी। सीएम नायब सैनी आज बिहार चुनाव में दो विधानसभा सीटों पर प्रचार करने के लिए जाएंगे। पार्टी की ओर से इसका शेड्यूल भी जारी किया गया है। बिहार के कटिहार विधानसभा में दोपहर 1 बजे और त्रिवेणी गंज विधानसभा में 3:15 पर सीएम नायब सैनी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इससे पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी नायब सैनी ने प्रचार किया था, इस दौरान यमुना के पानी को लेकर काफी विवाद हुआ था। दिल्ली के अलावा मुख्यमंत्री सैनी मध्यप्रदेश और राजस्थान में भी चुनाव प्रचार करने गए थे। इन तीनों राज्यों में भाजपा की सरकारें बनी हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से आते हैं। जातीय समीकरण के हिसाब से रखे गए दौरे बीजेपी बिहार चुनाव के लिए हरियाणा के नेताओं को जातीय समीकरणों के हिसाब से अलग- अलग विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के लिए भेजे रहे हैं। बिहार सरकार ने 2025 में गांधी जयंती के अवसर पर जातीय सर्वेक्षण का आंकड़ा जारी किया था। साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बिहार की तत्कालीन महागठबंधन सरकार ने दो चरण में जातीय सर्वेक्षण कराया। इसका पहला चरण सत से 21 जनवरी के बीच और दूसरा चरण 14 अप्रैल से अगस्त के पहले सप्ताह तक चला था। इन नेताओं की भी लगी ड्यूटी हरियाणा भाजपा के कई अन्य प्रमुख नेताओं को विहार चुनाव में प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल, उद्योग मंत्री राव नरवीर सिंह सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम, खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर, राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला, बडखल के विधायक धनेश अदलखा, गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा की भी चुनाव ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, पूर्व मंत्री एवं विधायक ओमप्रकाश यादव, विधायक सतीश फगाना, पूर्व मंत्री असीम गोयल, पूर्व मंत्री जेपी दलाल, पूर्व मंत्री डा. अभय सिंह यादव, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, भाजपा नेता रावे वतान और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सत्य प्रकाश जरावता का नाम शामिल शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *