हरियाणा सीएम ने पंजाब के आढ़तियों से की मुलाकात:फसल खरीद पर उठे सवाल, MSP-कमीशन पर चर्चा; बोले- AAP सरकार से हर वर्ग परेशान

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर आवास में सीएम सैनी ने पंजाब से आए आढ़तियों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। आढ़तियों ने सीएम सैनी से पंजाब सरकार की नीतियों पर चिंता जताई। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि पंजाब में लगभग 40 हजार आढ़ती, करीब सवा लाख मुनीम तथा 6-7 लाख श्रमिक इस व्यवस्था से जुड़े हुए हैं। फसल खरीद के इस सीजन में आढ़ती वर्ग के साथ साथ लेबर तबका और किसान भी पंजाब सरकार से परेशान है। सीएम ने कहा कि भाजपा ही ऐसी सरकार दे सकती है, जो किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों का भला कर सके। सीएम बोले- पंजाब में हर वर्ग परेशान आढ़तियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद सीएम ने कहा कि मैंने स्वयं पंजाब के दौरे के दौरान हर वर्ग चाहे किसान हो, व्यापारी हो या श्रमिक परेशान नजर आया है। वर्तमान पंजाब सरकार की नीतियों ने पंजाब की आर्थिक स्थिति को कमजोर कर दिया है और प्रदेश को “कंगाल” बनाने का काम किया है। हरियाणा में किसानों की सभी फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद की जा रही है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। हरियाणा में आढ़तियों का बढ़ रहा कमीशन सीएम नायब सैनी ने बताया कि हरियाणा में आढ़तियों के कमीशन को भी समय-समय पर बढ़ाया गया है, ताकि उनकी आय और सम्मान दोनों सुरक्षित रहें। हरियाणा में पिछले सालों में आढ़तियों को गेहूं खरीद पर 55 रुपए प्रति क्विंटल (पंजाब से 9 रुपए प्रति क्विंटल) ज्यादा कमीशन मिलता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *