पंजाब के जालंधर में आज( 12 अक्टूबर) पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। हरियाणा ADGP सुसाइड पर उन्होंने कहा कि पूरे देश की कांग्रेस हरियाणा ADGP के परिवार के साथ है। उनको इंसाफ दिलाने के लिए कांग्रेस हाईकमान सोनिया गांधी, राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच के साथ-साथ दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही कहा कि हरियाणा के डीजीपी को उनके पद से तुरंत हटाया जाए और उन्हें गिरफ्तार किया जाए। यह एक गंभीर मामला है और इसे दबाया नहीं जा सकता। चन्नी ने हरियाणा सरकार पर निशाना साधा पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पीड़ित परिवार की जो भी मांगे हैं, उन्हें हरियाणा सरकार गंभीरता से सुने और उनके आधार पर जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाए। चन्नी ने आगे कहा कि उन्हें खुद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का फोन आया है और निर्देश मिला है कि वे पीड़ित परिवार से मिलें और उन्हें यह विश्वास दिलाएं आप अकेले नहीं हैं, पूरी कांग्रेस पार्टी आपके साथ है। अन्याय किसी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। अगर उसके लिए कोई आंदोलन करना पड़ा तो वो भी किया जाएगा।