हरियाणा CM आज बजट पेश करेंगे:बतौर वित्त मंत्री यह दूसरा भाषण होगा; लाडो लक्ष्मी योजना के दायरे पर घोषणा संभव

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर वित्त मंत्री आज (2 मार्च) दूसरी बार बजट पेश करेंगे। यह बजट 2.15 लाख करोड़ रुपए तक का हो सकता है। सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री नायब सैनी के बजट भाषण से शुरू होगी। मुख्यमंत्री सैनी बजट में लाडो लक्ष्मी योजना के दायरे को लेकर भी कुछ घोषणाएं कर सकते हैं। इसके अलावा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) उद्योग सेक्टर को बड़ी राहत मिलने की भी संभावना है। किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन को लेकर भी छूट मिल सकती है। इस बजट में गुरुग्राम में बढ़ रही ट्रैफिक समस्या को लेकर भी मेगा प्लान बनाया गया है। सरकार सड़कों के चौड़ीकरण पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इसके अलावा, राज्य में खाली पड़े ग्रुप-D के पदों को भरने को लेकर भी ऐलान हो सकता है। 10.51 लाख महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 27 फरवरी को सदन में बताया था कि पंडित दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना एप पर 10 लाख 51 हजार 29 महिलाओं ने आवेदन किए। 10 फरवरी को इसकी चौथी किश्त जारी की। 9 लाख से अधिक बहनों के खातों में 193 करोड़ रुपए भेज दिए गए हैं। अब तक 637 करोड़ रुपए भेजे गए हैं। अब 1 लाख 80 हजार वाली माताएं जिनके तीन बच्चे नहीं हैं, उन्हें भी दिया जा रहा है। फरवरी 2026 से 1100 रुपए की राशि बैंक खातों में और एक हजार रुपए की राशि एफडी की जाएगी। जब उन्हें जरूरी होगा, तब एफडी दी जाएगी, ताकि वे अपने बच्चे को कारोबार करवा सकें या बेटी की शादी कर सकें। योजना का विशेष पहलू यह है कि परिवार की सभी पात्र महिलाएं लाभ ले सकती हैं। जानिए किस विभाग को क्या मिल सकता है….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *