हरियाणा IPS सुसाइड केस- तीसरे दिन FIR:IAS पत्नी बोलीं- ये मर्डर; DGP-SP को हटाएगी सरकार, इनके नाम सुसाइड नोट में

हरियाणा के सीनियर IPS अफसर वाई पूरन कुमार के सुसाइड के तीसरे दिन, गुरुवार देर शाम को चंडीगढ़ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली। सेक्टर-11 थाने में 156 नंबर FIR भारत न्याय संहिता (BNS) की धारा 108, 3(5) और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(r) के तहत दर्ज की गई है। चंडीगढ़ पुलिस की एसएसपी कंवरदीप कौर ने केवल इतना बताया कि पूरन कुमार की पत्नी और हरियाणा की वरिष्ठ IAS अफसर अमनीत पी. कुमार की ओर से शिकायत दी गई थी। इसमें सुसाइड नोट का हवाला दिया गया था। सुसाइड नोट को आधार मानते हुए ही आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी/एसटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है। सुसाइड नोट में जिनके नाम थे, उन्हें आरोपी बनाया गया है। FIR की कॉपी बहुत जल्दी सार्वजनिक कर दी जाएगी। बता दें कि पूरन कुमार ने अपने सुसाइड नोट में हरियाणा के 15 IAS-IPS अफसरों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था। उन्होंने नोट के आखिरी पैरा में हरियाणा के DGP शत्रुजीत कपूर और रोहतक SP नरेंद्र बिजारणिया पर गंभीर आरोप लगाए। इस बीच हरियाणा सरकार DGP कपूर और रोहतक SP को हटा सकती है। अमनीत पी. कुमार ने चंडीगढ़ पुलिस को दी शिकायत में इन्हीं दोनों पर तुरंत FIR दर्ज कर इन्हें अरेस्ट करने की मांग की थी। हालांकि गुरुवार को सीएम नायब सैनी जब मिलने पहुंचे तो अमनीत पी. कुमार ने DGP और रोहतक SP के साथ-साथ उन सभी अफसरों पर FIR दर्ज करने की मांग की जिनके नाम पूरन कुमार के सुसाइड नोट में हैं। अमनीत पी. कुमार की इस डिमांड पर CM सैनी ने उनसे शाम 5 बजे तक का टाइम मांगा। इसके बाद चंडीगढ़ में सीएम निवास पर हाई लेवल मीटिंग हुई जिसमें चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी, DGP शत्रुजीत कपूर और मंत्री कृष्ण लाल पंवार मौजूद रहे। DGP कपूर इस मीटिंग के बाद सबसे पहले बाहर निकले और मीडिया से बात किए बगैर वहां से चले गए। सोर्सेज के मुताबिक कपूर को हटाकर ओपी सिंह को हरियाणा का नया DGP बनाया जा सकता है। देर रात तक इससे जुड़े आदेश जारी किए जा सकते हैं। उधर, नेशनल कमीशन फॉर शेड्यूल्ड कास्ट्स (NCSC) ने भी इस मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव और डीजीपी को 7 दिन में रिपोर्ट देने का नोटिस जारी किया है। इसमें चेतावनी दी गई है कि समय सीमा के भीतर जवाब नहीं आता तो आयोग में हाजिरी के लिए सम्मन जारी किया जा सकता है। वहीं, पूरे दिन चले घटनाक्रम के बीच पूरन कुमार का पोस्टमॉर्टम गुरुवार को तीसरे दिन भी नहीं हो सका। उनका शव चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित गवर्नमेंट अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है। IPS सुसाइड केस में आज क्या-क्या हुआ… चंडीगढ़ पुलिस को कंप्लेंट दे चुकीं IAS अमनीत
IG वाई पूरन कुमार की IAS पत्नी अमनीत पी. कुमार ने कल देर शाम चंडीगढ़ पुलिस को कंप्लेंट दी थी। चंडीगढ़ के सेक्टर-11 थाने में दी गई इस कंप्लेंट में हरियाणा के DGP शत्रुजीत कपूर और रोहतक के SP रोहतक नरेंद्र बिजारणिया के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई। अमनीत ने कहा कि DGP और SP ने उनके पति का उत्पीड़न, जातिगत भेदभाव और उन्हें प्रताड़ित भी किया। उनके पति को SC/ST समुदाय से होने के कारण जातिसूचक गालियां दी गईं और सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया। IPS पूरन कुमार के सुसाइड नोट में 15 नाम:इनमें 3 IAS-12 IPS अफसर; 11 अहम पदों पर पोस्टेड, 3 रिटायरमेंट के बाद हो चुके एडजस्ट IPS सुसाइड केस की दिल्ली तक गूंज:राहुल-खड़गे बोले- BJP राज में अन्याय चरम पर; हरियाणा की ब्यूरोक्रेसी दोफाड़, HCS ऑफिसर्स का परिवार को समर्थन हरियाणा IPS सुसाइड केस में DGP पर 7 बड़े आरोप:IAS पत्नी ने कहा- SC होने पर पति को जातिसूचक गालियां दीं; पढ़िए पूरी शिकायत IPS सुसाइड केस में पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *