हरियाणा IPS सुसाइड, 9वें दिन अंतिम संस्कार:दोनों बेटियों ने दी मुखाग्नि, 2 मंत्री पहुंचे; DGP को छुट्टी भेजने पर माना परिवार

हरियाणा के सीनियर IPS वाई पूरन कुमार का बुधवार को अंतिम संस्कार हो गया। दोपहर 3 बजे कोठी से पूरन कुमार की अंतिम यात्रा निकली, जो करीब 4 बजे सेक्टर-25 स्थित श्मशान घाट पहुंची। यहां उन्हें पुलिस की टुकड़ी ने सलामी दी और बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिस-प्रशासन और सरकार के प्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद IPS की दोनों बेटियों ने उन्हें मुखाग्नि दी। मौके पर IPS की पत्नी IAS अमनीत पी. कुमार के साथ कैबिनेट मिनिस्टर कृष्ण लाल पंवार व श्याम सिंह राणा, ACS गृह सुमिता मिश्रा, CS अनुराग रस्तोगी, नवनियुक्त डीजीपी ओपी सिंह, आदि मौजूद रहे। इससे पहले सुबह पूरन कुमार के सुसाइड के नौवें दिन चंडीगढ़ PGI में उनका पोस्टमॉर्टम हुआ। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। इस पूरे प्रोसेस में करीब 4 घंटे लगे। दोपहर 2.20 बजे एम्बुलेंस पूरन कुमार की डेडबॉडी लेकर सेक्टर-24 स्थित कोठी पर पहुंची। सीनियर IPS ने 7 अक्टूबर को चंडीगढ़ स्थित सरकारी बंगले पर खुद को गोली मार ली थी। IPS की अंतिम यात्रा के PHOTOS… केस से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *