हरियाण में किसानों ने 5 जिलों में जाम लगाया:हांसी में टोल कब्जाया, हिसार में पुलिस से नोकझोंक; फसल खरीद में नई शर्तों का विरोध

हरियाणा में रबी सीजन में फसलों की खरीद के नए नियमों के विरोध में शनिवार को किसान संगठनों ने संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले कई जिलों में प्रदर्शन किया। किसान सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अनाज मंडियों और हाईवे पर बैठे। हांसी में रामायण टोल पर किसानों ने कब्जा कर सभी लेन बंद करा दी है। मौके पर पहुंचे DSP से किसानों की बहस भी हुई। किसानों ने प्राइवेट बसों को टोल से ही वापस लौटा दिया। वहीं हिसार में नेशनल हाईवे पर जाम लगाने पहुंचे किसानों की पुलिस से नोकझोंक हुई। यहां रोडवेज बस सहित कई वाहन दो घंटे तक फंसे रहे। कुछ यात्री बस से उतरकर पैदल ही चल दिए। उधर, करनाल के असंध में 709-A और सोनीपत में रतनगढ़ गांव के सामने किसानों ने रास्ता बंद कर दिया। फतेहाबाद के रतिया में भी किसानों ने रास्ता जाम किया। यहां किसानों ने एम्बुलेंस के लिए रास्ता छोड़ा था। निकलते समय एम्बुलेंस साइड से ट्राली से टकरा गई, जिसमें एम्बुलेंस का शीशा टूट गया। रोहतक, भिवानी, पानीपत, कैथल, यमुनानगर और पंचकूला में भी किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि सरकार की ओटीपी जैसी शर्तें नाजायज हैं। किसानों के प्रदर्शन से जुड़े कुछ PHOTOS… यहां जानिए किसान किन नियमों का विरोध कर रहे आंदोलन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *