हरियाली तीज पर रमणरेती आश्रम में धूमधाम:पीठाधीश्वर कार्ष्णि गुरुशरणानंद महाराज को संतों और भक्तों ने झूला झुलाया

मथुरा के महावन गोकुल के मध्य स्थित कार्ष्णि उदासीन रमणरेती आश्रम में हरियाली तीज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्वर्ण रजत हिंडोले में विराजमान कर पीठाधीश्वर कार्ष्णि गुरुशरणानंद महाराज को झूला झुलाया गया। दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त आश्रम पहुंचे। रमण बिहारी भगवान के जयकारों से पूरा आश्रम और मंदिर प्रांगण गूंज उठा। हर कोई रामायण हरि भगवान को झूला झूलते देखने के लिए उत्साहित था। शाम साढ़े 7 बजे ठाकुर रमण बिहारी की आरती कर ठाकुर जी को भी झूला झुलाया गया। आश्रम के साधु संतों ने पीठाधीश्वर गुरु शरणानंद महाराज को झूला पर बिठाया और उन्हें झुलाकर हरियाली तीज का पर्व मनाया। इसके बाद आश्रम में आई महिला श्रद्धालुओं ने सावन की मल्हार गायन किया। संत एवं भक्तों ने महाराज जी के झूले में झोटे लगाए। पीठाधीश्वर कार्ष्णि गुरुशरणानंद महाराज ने आश्रम में आई महिला भक्तों को साड़ी वितरण कर उन्हें आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर कार्ष्णि हरदेवानंद महाराज, कार्ष्णि गोविंदानंद महाराज, कार्ष्णि दिलीप महाराज, कार्ष्णि दिव्यानंद महाराज, दिनेश मिश्रा, सुधीर कुमार सहित अनेक भक्त मौजूद रहे। तस्वीरों में देखिए आयोजन का नजारा:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *