हलवारा एयरपोर्ट पर फ्लाइट के संचालन के लिए उपकरण पहुंचे

लुधियाना| हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से घरेलू विमानों के संचालन को लेकर तैयारियां चल रही है। एयरफोर्स के साथ एयर इंडिया, एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने मीटिंग की। जिसमें एयरपोर्ट में फ्लाइट संचालन को लेकर तैयारियों का जायजा लिया गया। साथ ही मीटिंग में रनवे सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई। संकेत दिए कि अप्रैल में फ्लाइट संचालित हो सकती है। बता दें कि एयरफोर्स ने रनवे को क्लीयरेंस पहले दे दी थी। फ्लाइट के संचालन को लेकर जरूरी उपकरण पहुंच चुके हैं। अब फ्लाइट संचालन का इंतजार है। 1 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नए टर्मिनल के वर्चुअल उद्घाटन किया था। इसके बाद लोगों ने जल्द से जल्द फ्लाइट संचालन की मांग की थी। उद्घाटन किए दो महीने होने को है। लेकिन अभी तक एयरपोर्ट से फ्लाइट का संचालन नहीं शुरू हो सका। जब उद्घाटन हुआ था तो कहा गया था कि मार्च के पहले सप्ताह से फ्लाइट का संचालन हो जाएगा। फिर कहा गया कि मार्च के आखिरी सप्ताह में फ्लाइट का संचालन होगा। लेकिन अभी तक फ्लाइट का शुरू नहीं हो सकी। बता दें कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एयर इंडिया को दो स्लॉट की अनुमति दे दी है। एयर इंडिया ने अभी तक आधिकारिक बुकिंग शुरू नहीं की है, लेकिन ग्राउंड लेवल पर तैयारियां तेज हैं। एयरपोर्ट डायरेक्टर जगसीर सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट से जल्द ही फ्लाइट का संचालन शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *