हांसी में फर्जी एप से 97 लाख ठगे:वॉट्सऐप ट्रेडिंग का झांसा, दिल्ली के दो जालसाज प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार

हिसार जिले के हांसी में साइबर क्राइम पुलिस ने वॉट्सऐप ट्रेडिंग धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पश्चिम दिल्ली के चन्द्र विहार एक्सटेंशन निलोठी के रहने वाले नवीन और मनिंद्र हैं। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस की टीम ने पूछताछ करने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। खुद को आईटी कंपनी का इंजीनियर बताया जानकारी के अनुसार आरोपियों ने हांसी के सिसाय बोलान के सुभाष पूरी को अपना शिकार बनाया। उन्होंने खुद को बैंगलोर की आईटी कंपनी का इंजीनियर बताया। फेसबुक और वॉट्सऐप के जरिए पीड़ित को शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच दिया। आरोपियों ने पीड़ित को एक वॉट्सऐप ग्रुप से जोड़ा। ग्रुप के सदस्य फर्जी लाभ दिखाकर उसे प्रभावित करते रहे। पीड़ित से “SAIF LNC” नाम का एप डाउनलोड करवाया। निवेश के लिए अकाउंट खुलवाया और पैसे दोगुना करने का वादा किया। कोर्ट में पेश कर भेजे जेल आरोपियों ने अकाउंट ब्लॉक कर दिया। जुर्माना लगाने के नाम पर 97 लाख 65 हजार रुपए की धोखाधड़ी कर ली। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को पकड़ा। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया। साइबर पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों पर भरोसा न करें। किसी भी लिंक या एप को डाउनलोड करने से पहले जांच करें। व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। साइबर फ्रॉड की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *