हांसी रैली में अजय चौटाला का भड़काऊ बयान:बोले-नेताओं को कुर्सी से घसीटकर उतारना होगा; रामपाल के सतलोक आश्रम से आई बधाई

जननायक जनता पार्टी (JJP) सुप्रीमो डॉ. अजय चौटाला के 65वें जन्म दिन पर हांसी में रैली चल रही है। इसमें अजय चौटाला ने एक बार फिर भड़काने वाला बयान दिया। बोले-भारत के पड़ोस में बदलाव आया। नेताओं को दौडा दौड़ा कर मारा गया। अब यहां भी इन लोगों को घसीट कर कुर्सी से उतारना पड़ेगा, इसके लिए लामबंद होना पड़ेगा। अजय ने इससे पहले भी नेपाल क्रांति का उदाहरण देते हुए ऐसा बयान दिया था। अब बोले-देश को अंबानी-अदानी चला रहे हैं। सरकार के मंत्री उनके पैसों से विदेश में मौज उड़ा रहे हैं। आज बदलाव का समय है। जैसे इमरजेंसी के बाद चुनाव हुए कांग्रेस साफ हो गई। अब वही सरकार बीजेपी के रूप में आई है। इसमें पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा-अब अजय चौटाला का वनवास खत्म हो गया। जेबीटी भर्ती घोटाले में मिली सजा 2021 में पूरी हो थी। अब भविष्य में वो चुनाव लड़ेंगे। रैली में शिरोमणि अकाली दल से जुड़े पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा, पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह छोटेपुर, आजमगढ़ से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव, राजस्थान से विधायक रविंद्र सिंह भाटी पहुंचे हैं। मंच पर सतलोक आश्रम प्रमुख रामपाल महाराज को समाजसेवा के लिए सम्मानित किया गया। रामपाल जेल में हैं। उनके प्रतिनिधि को सम्मान स्वरूप हल सौंपा गया। आश्रम की ओर से अजय को बधाई संदेश भेजा गया।

……………………

दुष्यंत बोले-अजय चौटाला का वनवास खत्म, चुनाव लड़ेंगे पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भाषण में कहा कि अजय चौटाला का वनवास खत्म हो चुका है। जेबीटी भर्ती मामले में सजा 2021 में पूरी हो चुकी है। अब भविष्य में चुनाव लड़ेंगे। जेजेपी देवी लाल की सोच का संगठन है। विरोधी सुन लें चाबी का दौर कभी नहीं जाएगा। देवीलाल की तरह हरियाणा में 1985 वाला इतिहास दोहराएंगे। तब लोकदल ने 85 सीट जीती थी। इनेलो मंडी के बनाने सीएम से मिली, 2 वोट गिरवी रखे दुष्यंत ने कहा कि इनेलो नेता 2 वोट लेकर मंडी का बहाने मुख्यमंत्री से मिलने गए। पार्टी ने दो वोट गिरवी रख दिए हैं। 12 मार्च को इनेलो प्रमुख अभय चौटाला चंडीगढ़ सीएम हाउस पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मंडी में खरीद इंतजाम समेत अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। दुष्यंत ने इसी पर निशाना साधा।

इन दो कारणों से रैली कर रही जजपा… जानिए कौन हैं अजय चौटाला अजय सिंह चौटाला हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के बड़े बेटे और हरियाणा के वर्तमान उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पिता हैं। अजय चौटाला राजस्थान से दो बार विधायक रह चुके हैं। अजय चौटाला को पहली बार 1989 में सीकर जिले के दातांरामगढ सीट से विधायक रहने का मौका मिला। फिर इसके बाद वे 1993 में हनुमंगढ़ जिले के नोहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। अजय चौटाला 1999 में भिवानी लोकसभा से सांसद बने। इसके बाद वे 2004 में हरियाणा से राज्यसभा के सांसद बने। इसके बाद वे 2009 में डबवाली से विधायक बने। 2013 में सुनाई गई थी सजा रोहिणी स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने 16 जनवरी 2013 को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला और उनके बेटे अजय चौटाला समेत तीन सरकारी अधिकारियों को जेबीटी भर्ती घोटाले के आरोप में 10 साल की सजा सुनाई थी। सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के कारण ओमप्रकाश चौटाला की करीब आठ माह पहले विशेष छूट के तहत सजा पूरी हो गई थी। अजय चौटाला ने सजा के दौरान समय-समय पर दो साल सात माह और 24 दिन पैरोल पर रहे। फरवरी 2022 में अजय चौटाला की सजा पूरी हुई थी। अब जानिए किस तरह हो रही रैली… अनाज मंडी में पंडाल लगाया रैली के लिए अनाज मंडी में एक विशाल पंडाल तैयार किया गया है। पूरे शहर को जेजेपी के झंडों और बैनरों से सजाया गया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नेताओं और समर्थकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन से हेलीकॉप्टर उतरने की भी अनुमति मांगी गई है और विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। थ्री लेयर मंच तैयार रैली स्थल पर तीन लेयर का एक विशेष मंच तैयार किया गया है। इस मंच पर वीआईपी, खाप प्रतिनिधि और जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के मित्र व सहयोगी बैठेंगे। महिलाओं और पुरुषों के लिए बैठने की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। फिलहाल करीब 5 हजार लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं, जिनकी संख्या आवश्यकतानुसार बढ़ाई जा सकती है। ये नामी सिंगर हो सकते शामिल रैली में कई बड़े राजनीतिक नेताओं के साथ-साथ बॉलीवुड और हरियाणा-पंजाब के प्रसिद्ध गायक भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इनमें पंजाबी पॉप सिंगर यो यो हनी सिंह, प्रेम ढिल्लों, हरियाणा के मशहूर गायक मासूम शर्मा, पंजाबी सिंगर निंजा, अमन जाजी, गिर्क अमन और राहुल फाजिलपुरिया जैसे कलाकार शामिल हैं। कलाकारों की प्रस्तुति के लिए रैली स्थल पर एक अलग मंच तैयार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *