हिप्नोटाइज कर महिला से सोने के कुंडल और नकदी ठगी:नारनौल में दो युवकों ने वारदात को दिया अंजाम, पुलिस जांच में जुटी

नारनौल शहर में एक महिला को हिप्नोटाइज कर उससे सोने के कुंडल और नकदी ठगने का मामला सामने आया है। घटना के बाद महिला के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी है, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से मामराज कॉलोनी की रहने वाली सुशीला देवी फिलहाल केशव नगर गली नंबर दो के पास रहती हैं। उनके पुत्र जोगेंद्र राजपूत ने बताया कि वह शनिवार शाम अपनी मां को शनि महाराज के लगने वाले मेले के पास छोड़कर गया था। कुछ देर बाद उसकी मां का फोन आया, जिसमें उन्होंने बताया कि दो युवक उनके सोने के कानों के कुंडल और करीब 1500 रुपये लेकर चले गए हैं। इसके बाद जोगेंद्र ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला से पूछताछ की। महिला ने बताया कि मेले से बाहर निकलने के बाद रामानंद राधेश्याम धर्मशाला के पास उसे दो युवक पैदल जाते हुए मिले। दोनों युवकों ने उससे बातचीत शुरू की और किसी तरह उसे अपने प्रभाव में लेकर हिप्नोटाइज कर लिया। कानों के कुंडल उतरवाए महिला के अनुसार इसके बाद दोनों युवकों ने उसके कानों से सोने के कुंडल उतरवा लिए और उसके पास मौजूद करीब 1500 रुपये भी ले लिए। वारदात के बाद दोनों युवक वहां से फरार हो गए। कुछ समय बाद जब महिला को होश आया तो उसने तुरंत अपने बेटे को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी इस मामले में जोगेंद्र राजपूत ने थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। एक सप्ताह पूर्व भी आया था ऐसा मामला वहीं एक सप्ताह पूर्व भी शहर में इसी तरह का मामला आया था। एक सप्ताह पूर्व डाकघर में पेंशन लेने आई महिला के बाहर आते ही स्कूटी स्वार दो युवाओं ने उसको रोककर उसके कानों के कुंडल तथा तथा पांच हजार रुपए ले लिए थे। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *