हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ी:राजस्थान के सीकर-सिरोही-पाली, MP के राजगढ़ में रात का तापमान 15°C; दक्षिण में भारी बारिश जारी

उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस से हो रही बर्फबारी का असर मैदानी राज्यों में देखने को मिल रहा है। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सुबह हल्का कोहरा छाने लगा है। उत्तराखंड में बर्फबारी हुई, हालांकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज बारिश हो सकती है। हिमाचल के कुल्लू, लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा, मंडी, कांगड़ा और शिमला में बर्फ की चादर बिछी है। मैदानों में कई जिलों में तापमान गिरकर 20°C से नीचे आ गया है। बुधवार को मध्य प्रदेश का राजगढ़ सबसे ठंडा रहा। यहां रात का तापमान 15.6°C दर्ज हुआ। राजस्थान के सिरोही में भी रात का तापमान 15° रहा। इसके उलट, दक्षिण भारत के 6 राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट है। पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में भी शुक्रवार को बारिश का यलो अलर्ट है। देशभर के मौसम की तस्वीरें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *