हिमाचल एंट्री टैक्स के विरोध में प्रदर्शन आज

हिमाचल प्रदेश में पंजाब के वाहनों पर एंट्री टैक्स के खिलाफ सीमा से सटे इलाकों के लोगों में रोष है। विरोध में पंजाब के टैक्सी चालकों-मालिकों और विभिन्न यूनियनों ने 16 मार्च सुबह 11:30 बजे चंडीगढ़-मनाली एनएच पर मोड़ा टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। यूनियान नेताओं ने बताया कि पहले सुबह 11 बजे पातालपुरी चौक फ्लाईओवर के नीचे इकट्ठा होकर मोड़ा टोल की ओर कूच किया जाएगा। यूनियन नेताओं ने कहा कि हिमाचल सरकार की ओर से प्रवेश करने के नाम पर लगाया गया एंट्री टैक्स पंजाब के लोगों के साथ सीधा अन्याय है। सीमा से लगे क्षेत्रों के हजारों लोग रोजी-रोटी के लिए प्रतिदिन हिमाचल आते-जाते हैं। यदि हिमाचल सरकार ने फैसला तुरंत वापस नहीं लिया तो संघर्ष तेज होगा और आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन और रोड रोको आंदोलन किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *