हिमाचल कांग्रेस के पूर्व MLA की ASP से धक्का-मुक्की..VIDEO:शिव चौधरी बोले- डोंट पुश मी, धरना देने जा रहे थे बंबर ठाकुर, रोकने पर भड़कें

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के पूर्व कांग्रेस विधायक बंपर ठाकुर और ASP शिव कुमार चौधरी के बीच बुधवार को बहस हो गई। दरअसल, बंबर ठाकुर गोलीकांड मामले में धरना देने के लिए DC ऑफिस की तरफ जा रहे थे। सामने से केंद्रीय मंत्री एवं BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का काफिला आ रहा था। इस दौरान कानून व्यवस्था न बिगड़े इसे देखते हुए SDM डॉ. जगदीप सिंह खैरा और पुलिस ने जब पूर्व विधायक को रोका तो उन्होंने ASP को धक्का मार दिया। इस पर ASP ने कहा, डोंट पुश मी, गाली नहीं देना। बंबर ठाकुर के व्यवहार से शिव कुमार चौधरी भी गुस्से में नजर आ रहे थे। इसके बाद बंबर ठाकुर वहीं धरने पर बैठ गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। नड्डा और विधायक के खिलाफ नारेबाजी बंबर ठाकुर ने काफी देर तक अपने समर्थकों के साथ डीसी ऑफिस के बाहर धरना दिया। इस दौरान जेपी नड्डा, स्थानीय विधायक और ASP के खिलाफ भी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। उन्होंने पुलिस अभी तक गोलीकांड में शामिल चौथे मुख्य शूटर को नहीं पकड़ पाई है। उनके ऊपर लगातार हमले का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीती शाम जब वह अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ कुनाला के पास मौजूद थे तो कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला करने का प्रयास किया। यह लोग दो गाड़ियों में सवार होकर आए थे और हथियारबंद थे। मगर सुरक्षा कर्मियों की मुस्तैदी से हमला टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *