हिमाचल कांग्रेस को अक्टूबर अंत तक मिलेगा नया अध्यक्ष:CM बोले- सोशल मीडिया की खबरें झूठी; राठौर बोले- जो जिम्मेदारी मिलेगी, वो निभाएंगे

हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अक्टूबर के आखिरी सप्ताह या फिर नवंबर के पहले हफ्ते में कांग्रेस अध्यक्ष बना दिया जाएगा। किसे अध्यक्ष बनाया जाएगा, यह पार्टी हाईकमान पर निर्भर करेगा। सीएम ने कहा कि अध्यक्ष को लेकर सोशल मीडिया पर क्या चल रहा, इस पर विश्वास न करें। वहीं, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ठियोग से विधायक कुलदीप राठौर और सीएम के दिल्ली दौरे के बाद प्रदेश में संगठन को लेकर हलचल तेज हुई है। रोहित और राठौर दो दिन पहले ही दिल्ली से शिमला लौटे हैं, जबकि सीएम सुक्खू बीती शाम को ही शिमला पहुंचे हैं। प्रतिभा सिंह की जगह नया अध्यक्ष बनाया जाना तय प्रदेश में प्रतिभा सिंह की जगह नया अध्यक्ष बनाया जाना है। सूत्र बताते हैं कि कुलदीप राठौर का नाम लगभग फाइनल है। राठौर खुद भी अब इस जिम्मेदारी के लिए तैयार है। अब राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की हरी झंडी का इंतजार है। राठौर के बाद रोहित ठाकुर को भी बड़ा दावेदार माना जा रहा है। राठौर बोले- जो भी जिम्मेदारी मिली, वह तैयार उधर,ठियोग में मीडिया के सवाल पर कुलदीप राठौर ने कहा- वह भी अध्यक्ष की रेस में है। हाईकमान जो जिम्मेदारी देगा, वह उसके लिए तैयार है। अध्यक्ष किसे बनाना है यह आलाकमान का काम है। जो भी निर्देश होंगे, उनका पालन होगा। संगठन का काम वह पहले ही कर रहे हैं। आखिरी फैसला हाईकमान करेगा अब आखिरी फैसला कांग्रेस हाईकमान लेगा। हालांकि, एससी कोटे से विनय कुमार को भी दावेदार माना जा रहा है। इन तीनों में से किसे संगठन की कमान मिलती है, यह दीवाली के बाद तय होगा। सीएम सुक्खू ने भी आज यह बात साफ कर दी है। संगठन भंग हुए एक साल होने जा रहा प्रदेश को नया अध्यक्ष मिलने के बाद कांग्रेस संगठन भी नए सीरे से बनाया जाएगा। पुरानी राज्य, जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भंग कर रखी है। इन कार्यकारिणी को भंग किए हुए एक साल होने जा रहा है। इस वक्त इकलौती पदाधिकारी प्रतिभा सिंह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *