हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल बीती शाम को शिमला पहुंची गई हैं। आज सुबह ठियोग जाने से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओक ओवर में सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। इस दौरान ‘वोट चोर- गद्दी छोड़’ अभियान को लेकर चर्चा की गई। रजनी पाटिल 3 दिन के हिमाचल दौरे पर पहुंची हैं। आज वह ठियोग विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं। इस दौरान वह वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को लेकर चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान को लेकर चर्चा करेंगी। पहले ठियोग में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करेंगी। दोपहर बाद नार कंडा में मीटिंग रखी गई है। ठियोग पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से प्रदेश प्रभारी का स्वागत किया। एक लाख लोगों के हस्ताक्षर का लक्ष्य हाईकमान के निर्देशों पर पार्टी ने बीते सप्ताह ‘वोट चोर- गद्दी छोड़’ अभियान लॉन्च किया था। इसके तरत पार्टी ने एक लाख लोगों के हस्ताक्षर कराने का फैसला लिया है। रजनी पाटिल खुद इस अभियान की मानिटरिंग कर रही हैं। हिमाचल में इस अभियान के लिए डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को संयोजक बनाया गया है। इस अभियान की मानिटरिंग को पहुंची पाटिल अभियान की निगरानी के लिए पार्टी मुख्यालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। हिमुडा के वाइस चेयरमैन एवं पार्टी के पूर्व महासचिव यशवंत छाजटा को प्रभारी बनाया गया है। पार्टी का दावा है कि कांग्रेस वर्कर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों के गांव-गांव जाकर जनता को अभियान के बारे में बताएंगे और हस्ताक्षर करवाएंगे। इस अभियान के दौरान पार्टी आम जनता को बताएगी कि महाराष्ट्र व हरियाणा के चुनाव में कैसे वोट चोरी किए गए, राहुल गांधी ने तथ्यों के साथ यह बात देश को बताई। अब यही बात इस अभियान के दौरान हिमाचल की जनता को भी बताई जाएगी। प्रदेश में यह अभियान 15 अक्टूबर तक चलेगा।