हिमाचल के BJP नेता केंद्रीय वित्तमंत्री से मिले:बादल फटने से हुए नुकसान की जानकारी दी; निर्मला सीतारमण से ज्यादा से ज्यादा राहत राशि मांगी

हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने आज (शुक्रवार को) दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। BJP नेताओं ने प्रदेश में भारी बारिश से हुए नुकसान की जानकारी केंद्रीय मंत्री को दी। इस दौरान BJP नेताओं ने निर्मला सीतारमण को एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में आपदा प्रभावितों के राहत एवं पुनर्वासन के लिए केंद्र से ज्यादा से ज्यादा मदद देने का आग्रह किया गया। बीजेपी नेता पूर्व सीएम जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री से मिले। इस दौरान सभी लोकसभा व राज्यसभा सांसद और कुछ विधायक भी मौजूद रहे। मानसून सीजन में 1350 करोड़ का नुकसान बता दें कि, हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून में 1350 करोड़ रुपए की सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान हो चुका है। 145 लोगों की मौत हो चुकी है और 34 लोग अभी भी लापता हैं। मंडी जिला के सराज विधानसभा में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। सराज से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विधायक हैं। उनके विधानसभा में 30 जून की रात 12 जगह बादल फटा था। इससे जान और माल दोनों का बड़ा नुकसान हुआ है। सराज में कई गांव ऐसे हैं जिन्हें दूसरी जगह बसाने की जरूरत है। इसके लिए केंद्रीय मदद जरूरी है। निर्मला सीतारमण से पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी बीजेपी नेता मुलाकात कर चुके हैं। हिमाचल CM भी केंद्रीय मंत्री से मिल चुके BJP नेताओं से पहले हिमाचल के मुख्यमंत्री भी दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मिलकर स्पेशल पैकेज की मांग कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *