हिमाचल में आज से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी का अलर्ट:कई जिलों में तेज हवाएं चलेंगी, बिजली गिरने का अनुमान, तापमान में 6 डिग्री की गिरावट

हिमाचल प्रदेश में आज (15 मार्च) से मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में आज से बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। IMD का पूर्वानुमान है कि इस दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने के आसार है। इसके लिए विभाग ने बारिश, बर्फबारी और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। गरज के साथ हो सकती है बारिश मौसम विभाग ने बताया कि आज और कल प्रदेश के कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। इस अवधि में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी आशंका है। वहीं, 17 मार्च को मौसम साफ रह सकता है। इसके बाद 18 और 19 मार्च को फिर भारी बारिश और बर्फबारी के आसार है। IMD के अनुसार, इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है। तापमान में गिरावट की संभावना मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 15 से 20 मार्च के बीच प्रदेश के मध्य और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। निचले और मैदानी क्षेत्रों में भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। हालांकि, 17 मार्च को कुछ स्थानों पर मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड बढ़ सकती है। इसके बाद अधिकतम तापमान में भी 4 से 7 डिग्री तक की कमी दर्ज होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *