हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के अर्की में तेंदुआ एक पालतू कुत्ते को घर के आंगन से उठा ले गया। तेंदुए के हमले की यह घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। हैरानी इस बात की है कि कुत्ता घर की दूसरी मंजिल पर सो रहा था। तब तेंदुआ आधी रात दूसरी मंजिल पर पहुंचता और घर के बरामदे से कुत्ते की तरफ बढ़ता है। चंद सेकेंड में वह कुत्ते को अपने मुंह में दबोचकर भाग खड़ा होता है। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत है। यह घटना अर्की उपमंडल के मलावन गांव की है। बताया जा रहा है कि बीते रविवार रात 1 बजकर 21 मिनट पर तेंदुआ रामलाल के घर की दूसरी मंजिल पर पहुंचता है। घर के लोग तब सो रहे होते हैं। तब तेंदुआ शिकार करके फरार हो जाता है। पहले भी कई कुत्तों का शिकार कर चुका तेंदुआ: ग्रामीण मलावन गांव के मुकेश भगतराम, दीपराम, ओमदत्त, दीपा, कृष्णा और दयावती ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुआ कई बार दिन में भी देखा जा सकता है। पहले भी कई पालतू कुत्तों का शिकार कर चुका हैं। सीसीटीवी में तेंदुआ पहली बार कैद हुआ है। तेंदुए को पकड़ने की मांग मलावन के ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। तेंदुए के लोग खासकर महिलाएं व बच्चे सहमे हुए हैं। दिन में भी तेंदुआ देखे जाने से लोग खेतों में जाने से घबराने लगे है।