हिमाचल में छाता लेकर ड्राइवर ने चलाई बस, VIDEO:बारिश में टपक रही थी छत, यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल, HRTC की खुली पोल

हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक सरकारी बस की छत्त बारिश में टपक रही है और ड्राइवर छाता पकड़कर गाड़ी चला रहा है। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद HRTC की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आई है। दरअसल, यह वीडियो चंबा-होली रूट पर चलने वाली एक सरकारी बस है। यह बस कांगड़ा के बैजनाथ-फटाहर से भरमौर के होली तक संचालित होती है। रविवार सुबह चंबा से होली के लिए रवाना हुई, इस दौरान रास्ते में तेज बारिश शुरू हो गई। इसके बाद बस की छत से पानी टपकने लगा, जिससे चालक और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज बारिश को देखते हुए ड्राइवर को मजबूरी में छाता लगाकर बस चलानी पड़ी। इस वीडियो ने यात्रियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े किए है। बस में सवार यात्री ने वीडियो बनाया बस की फ्रंट सीट पर सवाल एक यात्री ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद निगम की सेवाओं और रखरखाव व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। पहले भी ऐसे मामले सामने आते रहे स्थानीय लोगों को कहना है कि इस रूट पर HRTC बस की टपकती छत का यह पहला मामला नहीं है। पहले भी इसी रूट पर कई बार जर्जर और पुरानी बसें भेजी जा रही हैं। यात्रियों ने पहले भी बसों की छत टपकने, खिड़कियों के शीशे टूटने और बीच रास्ते में बस खराब होने जैसी समस्याओं की शिकायत की है। लोगों ने आरोप लगाया है कि निजी बस ऑपरेटरों को फायदा पहुंचाने के लिए जानबूझकर इस जनजातीय और ग्रामीण क्षेत्र में खटारा बसें भेजी जा रही हैं। उनका कहना है कि यह न केवल यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है, बल्कि क्षेत्र के लोगों के साथ अन्याय भी है। होली जाते वक्त वीडियो बनाया: राजू वीडियो बनाने वाले यात्री राजू भारद्वाज ने बताया कि वह रविवार सुबह इसी बस से होली जा रहे थे। तब लगातार बारिश के कारण बस की छत से पानी टपक रहा था, जिससे चालक को छाता लगाकर बस चलानी पड़ी। इसके बाद उन्होंने खुद वीडियो बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *